ग्रामीणों ने केसठ बाजार में चलाया स्वच्छता अभियान

Published at :14 Oct 2015 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने केसठ बाजार में चलाया स्वच्छता अभियान

केसठ : प्रखंड के नया बाजार में ग्रामीणों ने तुलसी अतुल्य सेवा संस्थान केसठ के तत्वावधान में मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया, जिसका नेतृत्व समाजसेवी कुंवर भीम सिंह ने किया. पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत ग्रामीण एवं दुकानदार कुदाल, झाड़ू और अन्य सफाई के लिए सामान लेकर पहुंचे. लगभग 60 की संख्या में ग्रामीण दुकानदारों […]

विज्ञापन

केसठ : प्रखंड के नया बाजार में ग्रामीणों ने तुलसी अतुल्य सेवा संस्थान केसठ के तत्वावधान में मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया, जिसका नेतृत्व समाजसेवी कुंवर भीम सिंह ने किया.

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत ग्रामीण एवं दुकानदार कुदाल, झाड़ू और अन्य सफाई के लिए सामान लेकर पहुंचे.

लगभग 60 की संख्या में ग्रामीण दुकानदारों ने सब्जी बाजार और मां भवानी मंदिर रोड समेत अन्य गलियों की सफाई की. ग्रामीणों और दुकानदारों ने एकजुट होकर सब्जी बाजार और अन्य दुकानदारों के सामने सफाई करते हुए कहा कि अपने आसपास की जगह को साफ रखना है, जिससे बीमारी नहीं फैले.
दुर्गापूजा को लेकर लोग हाथ में टोकरी, कुदाल और झाड़ू लेकर बड़े उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान में लगे हुए थे. वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं से 28 अक्तूबर को मतदान करने की अपील की. मौके पर सुभाष कुमार आर्य, शिवशंकर सिंह, संतोष उपाध्याय, पप्पू दुबे, अनिल कुमार, सुजान मियां समेत अन्य लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन