मालगाड़ी का इंजन फेल, आधा घंटा तक जाम रही इटाढ़ी रेलवे गुमटी

Published at :14 Oct 2015 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
मालगाड़ी का इंजन फेल, आधा घंटा तक जाम रही इटाढ़ी रेलवे गुमटी

बक्सर : मंगलवार को इटाढ़ी गुमटी के समीप मुगलसराय की ओर जानेवाली मालगाड़ी का इंजन अचानक फेल हो गया, जिससे लगभग आधा घंटा तक गुमटी पर जाम लगी रही. आधा घंटा के बाद मालगाड़ी को गुमटी से हटाया गया और स्टेशन पर लाया गया. दोपहर तीन बज कर 35 मिनट पर मालगाड़ी का इंजन खराब […]

विज्ञापन

बक्सर : मंगलवार को इटाढ़ी गुमटी के समीप मुगलसराय की ओर जानेवाली मालगाड़ी का इंजन अचानक फेल हो गया, जिससे लगभग आधा घंटा तक गुमटी पर जाम लगी रही.

आधा घंटा के बाद मालगाड़ी को गुमटी से हटाया गया और स्टेशन पर लाया गया. दोपहर तीन बज कर 35 मिनट पर मालगाड़ी का इंजन खराब हो गया. आधा घंटा के बाद मालगाड़ी के वैक्यूम पाइप को ठीक कर स्टेशन लाया गया,

जहां इंजीनियरों की मदद से शाम चार बज कर 15 मिनट पर मालगाड़ी को आगे की ओर रवाना किया गया. इस दौरान गुमटी पर जाम लग गया था.

इटाढ़ी की ओर जानेवाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. मालगाड़ी का इंजन फेल होने से पीछे से आ रही कई ट्रेनें भी बाधित हुईं. बताया जा रहा है कि डुमरांव-बरूना स्टेशन के बीच मालगाड़ी पर शरारती तत्वों ने पथराव किया था, जिसमें वैक्यूम पाइप क्षतिग्रस्त हुआ था.

चेकिंग में आठ गिरफ्तार : बक्सर. मंगलवार को बक्सर रेलवे स्टेशन व ठहराव के वक्त ट्रेनों में चेकिंग की गयी, जिसमें रेलवे कानून को तोड़ने के जुर्म में रेलवे पुलिस ने कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक महिला बोगी में सफर कर रहे सात पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, मुगलसराय की ओर जानेवाली पैसेंजर ट्रेन में चेन पुलिंग के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन