कहीं से शराब, तो कहीं वाहन जांच में मिले रुपये

Published at :16 Sep 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
कहीं से शराब, तो कहीं वाहन जांच में मिले रुपये

राजपुर : प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इन दिनों वाहनों की जांच गहन रूप से की जा रही है. इसी दौरान मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब तियरा स्थित बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर राजपुर के फलाइंग स्कवायड टीम द्वारा जाइलो गाड़ी पर सवार बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के रहनेवाले निकू सिंह के […]

विज्ञापन
राजपुर : प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इन दिनों वाहनों की जांच गहन रूप से की जा रही है. इसी दौरान मंगलवार की शाम पांच बजे के करीब तियरा स्थित बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर राजपुर के फलाइंग स्कवायड टीम द्वारा जाइलो गाड़ी पर सवार बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के रहनेवाले निकू सिंह के पास से एक लाख दस हजार रुपये बरामद किये गये, जिन्हें सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अजय कुमार सिंह ने जप्त कर लिया.
पूछताछ में आराेपित ने बताया कि यह रुपये किसी कंपनी में काम करनेवाले मजदूरों को देने के लिये ले जा रहा हूं, लेकिन आरोपित के पास उसका कोई कागजात नहीं था. इसलिए रुपये व गाड़ी को प्रशासन ने जप्त कर लिया.
वहीं, स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर डेरा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची राजपुर पुलिस ने किसान चौहान के घर छापेमारी कर दो सौ एमएल के 50 बोतल अवैध शराब के साथ आरोपित चौहान को पकड़ लिया. पुलिस ने चौहान को जेल भेज दिया.
उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने नाटकीय ढंग से शराब खरीदने का बहाना बनाकर इस दुकानदार को गिरफ्तार किया. इस बात की खबर फैलते ही शराब बिक्रेताओं के बीच हड़कंप मच गया है.
इधर पुलिस ने बताया कि इसके लिए लगातार अभियान जारी रहेगा़ यादव मोड़ पर दोपहियावाहनों की हुई चेकिंग : चौसा. जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय स्थित यादव मोड़ -गाजीपुर मार्ग पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने यादव मोड़ पर दोपिहया वाहनों की सघन जांच की.जांच अभियान के दौरान हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रिपल लोडिंग आदि के कारण दर्जनों बाइकों को जब्त कर थाने लाया गया, से जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन