buxar news : निरोधात्मक कार्रवाई के लिए 400 लोग चिह्नित, 300 से भराया गया बांड

Updated:
विज्ञापन
buxar news : निरोधात्मक कार्रवाई के लिए 400 लोग चिह्नित, 300 से भराया गया बांड

buxar news : 162 मतदान केंद्रों को घोषित किया गया है क्रिटिकल

विज्ञापन

बक्सर. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर पुलिसिया कार्रवाई तेज कर दी गयी है. चुनाव को स्वच्छ व निष्पक्ष तरीके से शांति के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस निरोधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है. इसके तहत पुलिस द्वारा चुनाव में गड़बड़ी करने वाले संभावित लोगों की सूची तैयार कर उनपर पैनी नजर रखी जा रही है. बक्सर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक थाना द्वारा तकरीबन चार सौ लोगों को चिह्नित किया गया है, जिनमें से अभी तक 300 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. निरोधात्मक कार्रवाई के तहत बांड भरवाया जा रहा है तथा उनसे चुनाव में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न करने की चेतावनी दी जा रही है. औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र के दो व्यक्तियों को सीसीए के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें चुनाव अवधि तक बाहर का रास्ता दिखाया गया है. सीसीए के तहत जिन लोगों पर कार्रवाई की गई है उनमें मझरिया निवासी सरोज सिंह व संजीत माझी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि अन्य लोगों से बांड भरवाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव में 162 बूथों को क्रिटिकल घोषित किया गया है. गड़बड़ी करने वाले संभावित लोगों की सूची बनाकर उनकी हर एक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि चुनाव में शांति भंग करने के उनके मंसूबे पर पानी फेरा जा सके. उन्होंने कहा कि बूथों पर अर्धसैनिक बलों की ड्यूटी लगाने की योजना बनायी गयी है, ताकि चुनाव को स्वच्छ व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके. इस बीच वाहन चेकिंग अभियान में भी तेजी आ गई है. बाहर से पहुंचे अर्धसैनिक बल के जवान चप्पे-चप्पे पर दिखायी दे रहे हैं, जिससे गड़बड़ी करने वालों के बीच दहशत समा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन