बक्सर में शराब तस्करों पर बड़ा प्रहार, NH-319 पर ट्रक से 3308 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Author Triloki chaubey|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
एक ट्रक से 3308 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद,चंडीगढ़ से मुजफरपुर जा रहा था शराब

जप्त शराब के साथ थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

बक्सर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एनएच-319 पर एक डीसीएम ट्रक से 3308 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Buxar Liquor Seizure : बक्सर जिले के नावानगर थाना पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली. एनएच-319 पर परमडीह पुल के पास वाहन जांच के दौरान एक डीसीएम ट्रक से 3308 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है.

Buxar News : गुप्त सूचना पर बिछाया गया था जाल

थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक डीसीएम ट्रक में भारी मात्रा में शराब लेकर तस्कर गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही एनएच-319 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया.

पूछताछ में फंसा चालक, तलाशी में खुला राज

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध डीसीएम ट्रक को रोककर चालक से पूछताछ की. चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान ट्रक में बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुईं. शराब की गिनती में पुलिस को पूरा दिन लग गया.

3308 लीटर शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

पुलिस ने ट्रक से कुल 3308 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की और चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान के बलमेड निवासी लूना राम के रूप में हुई है.

चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर जा रही थी खेप

प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ से शराब लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप किसके लिए भेजी जा रही थी.


विज्ञापन
Triloki Chaubey

लेखक के बारे में

By Triloki Chaubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन