बक्सर में टला बड़ा रेल हादसा, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची ब्रह्मपुत्र मेल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2020 3:53 PM

विज्ञापन

बक्सर :बिहार के बक्सर दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड पर सोमवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अचानक बक्सर स्टेशन के डाउन लाइन की पटरी टूट गयी. इसी बीच ट्रैकमैन ने इसकी सूचना कट्रोल को दी. सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया. जिसके बाद डाउन लाइन का परिचालन करीब एक घंटे […]

विज्ञापन

बक्सर :बिहार के बक्सर दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड पर सोमवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अचानक बक्सर स्टेशन के डाउन लाइन की पटरी टूट गयी. इसी बीच ट्रैकमैन ने इसकी सूचना कट्रोल को दी. सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया. जिसके बाद डाउन लाइन का परिचालन करीब एक घंटे तक बाधित रहा. इसके बाद पटरियों की मरम्मत कराने के बाद परिचालन सुचारू रूप से बहाल हो सका.

वहीं, ब्रह्मपुत्र मेल को स्टेशन के आउटर के समीप पर खड़ा किया गया. बताया जाता सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे अचानक बक्सर स्टेशन के डाउन लाइन की पटरी टूट गयी. रेलवे ट्रैक की निगरानी कर रहे ट्रैकमैन को इसकी सूचना मिली. सूचना मिलते ही ट्रैकमैन ने इसकी सूचना पैनल रूम को दी. जैसे ही इसकी सूचना रेल महकमे को मिली तो सभी के होश उड़ गये. अधिकारी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े. इसी बीच कमरपुर हाल्ट से ब्रह्मपुत्र मेल गुजर चुकी थी. उसके आने की सूचना मिली. उसे बक्सर स्टेशन के आउटर लाइन पर रोक दिया गया. जिसके बाद एक बड़ा हादसा होने से टल गयी.
करीब एक घंटे तक डाउन लाइन का परिचालन ब्लॉक कर अधिकारियों ने पटरी की मरम्मत कर परिचालन को सुचारू रूप से चालू किया. वहीं कई ट्रेनों को भी जहां तहां रोका गया. बक्सर स्टेशन मास्टर ने बताया कि घटना सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे की बाद की है. पटरी टूटने की सूचना मिलते ही पटरी की मरम्मत करायी गयी. उन्होंने बताया कि ठंड के चलते पटरी चटकी है. इसके बाद परिचालन को सुचारू रूप से चालू किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन