रेलवे फाटक बाइक के धक्के से टूटा, घंटों बाधित रहा परिचालन

Updated at : 05 Jan 2020 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे फाटक बाइक के धक्के से टूटा, घंटों बाधित रहा परिचालन

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के रघुनाथ रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक में एक बाइक ने जोरदार धक्का मार दिया, जिसमें गेट का पाइप टूट गया. वहीं धक्का मारने के बाद बाइक चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. गेट का पाइप टूटने से क्रॉसिंग के फाटक को बंद करने में परेशानी होने […]

विज्ञापन

बक्सर : दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के रघुनाथ रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक में एक बाइक ने जोरदार धक्का मार दिया, जिसमें गेट का पाइप टूट गया. वहीं धक्का मारने के बाद बाइक चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. गेट का पाइप टूटने से क्रॉसिंग के फाटक को बंद करने में परेशानी होने लगी. फाटक को ठीक करने में रेलवे कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

इसके बाद करीब एक घंटे के बाद परिचालन को सुचारु रूप से चालू किया गया. बताया जाता है कि शुक्रवार की रात ट्रेन के आगमन की सूचना मिलते ही गेटमैन ने फाटक बंद कर दिया, जब ट्रेन पार कर गयी तो गेटमैन ने गेट खोलने की तैयारी ही कर रहा था. तभी बगेन की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने फाटक में धक्का मार दिया.
धक्का मारने के बाद बाइक चालक वाहन लेकर भाग गया. जब गेटमैन ने गेट खोलने की कोशिश की तो गेट नहीं खुला. गेटमैन ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी. इसके लिए रेलवे ने क्रॉसिंग पर मानव बल को लगाया और करीब एक घंटे के बाद फाटक को पूरी तरह से ठीक किया गया.
साथ ही परिचालन को सुचारु रूप से चालू किया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर महेंद्र प्रसाद ने बताया कि बाइक के धक्का लगने से गेट फंस गया था. करीब एक घंटा के बाद गेट को ठीक कर लिया गया. वहीं बाइक चालक का पता लगाया जा रहा है. परिचालन बाधित होने से ट्रेन में बैठे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा
.
अपराधियों ने ccपति-पत्नी पर की फायरिंग, बचे
बक्सर. नावानगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि लगभग 8 बजे भृगुनाथ पांडे के दरवाजे पर अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग कर दी, जिसमे दोनों पति-पत्नी बाल बाल बच गये. वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी.
पीड़ित ने बताया कि रात में लगभग आठ बजे पति पत्नी कुछ कार्य बस दरवाजा खोल कर बाहर निकल रहे थे, तभी दो अपराधी आये और मारने के लिए दौड़ पड़े. अपराधियों को देखते ही भृगुनाथ ने दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद अपराधियों ने दो फायर कर दिया.
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी भागने में सफल रहे. शनिवार की सुबह में उनके द्वारा स्थानीय सरपंच विष्णु देव पासवान को भी सूचना दी गयी. सरपंच द्वारा स्थल पर जाकर घटना का जायजा लिया गया. तथा यह घटना को सुनकर अन्य लोग भी सुबह दरवाजे पर जुट गये. इस घटना से पीड़ित सहित पूरे गांव में दहशत का माहौल है. नावानगर थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने बताया कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है. मामले की जांच की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन