ओवरलोडेड बालू लदे ट्रकों का यूपी में प्रवेश जारी

Updated at : 21 Nov 2019 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
ओवरलोडेड बालू लदे ट्रकों का यूपी में प्रवेश जारी

बक्सर/चौसा : सरकार के लाख कोशिश के बाद भी प्रशासनिक उदासीनता के कारण जिले में बालू लदे ओवरलोडिंग ट्रकों पर अंकुश नहीं लग रहा है, जिससे क्षेत्र में ओवरलोडेड वाहनों का परिचालन जारी है. पुलिस व विभागीय पदाधिकारियों की नाकामी के चलते चौसा यादव मोड़ और रामपुर देवल बार्डर से बालू लदे ओवरलोडेड ट्रकें यूपी […]

विज्ञापन

बक्सर/चौसा : सरकार के लाख कोशिश के बाद भी प्रशासनिक उदासीनता के कारण जिले में बालू लदे ओवरलोडिंग ट्रकों पर अंकुश नहीं लग रहा है, जिससे क्षेत्र में ओवरलोडेड वाहनों का परिचालन जारी है. पुलिस व विभागीय पदाधिकारियों की नाकामी के चलते चौसा यादव मोड़ और रामपुर देवल बार्डर से बालू लदे ओवरलोडेड ट्रकें यूपी में बेधड़क जा रही हैं.

उल्लेखनीय है कि जब से बिहार की खाद्यान्नों से बालू का उठाव शुरू हुआ तब से रोज सैकड़ों की तादाद में ओवरलोडेड ट्रकेंं यूपी में जा रही हैं, जिस पर पुलिस अथवा विभागीय पदाधिकारियों का ध्यान नहीं है, जिससे प्रतिदिन सरकार को लाखों के राजस्व का चूना लग रहा है.
जबकि चौसा बॉर्डर से अवैध ढंग से बालू लदे ट्रकों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा खनन व परिवहन विभाग के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि यहां पर बराबर नजर रखी जाये फिर भी ओवरलोडेड बालू लदे ट्रकें धड़ल्ले से बॉर्डर पार कर यूपी में जा रही है.
स्थानीय लोगों की माने तो अधिकारी अगर कभी कभार क्षेत्र में नजर भी आते है तो कुछ पल के लिए ट्रकें इधर-उधर सड़क के किनारे खड़ी हो जाती हैं और अधिकारियों के जाने के बाद पुनः बालू लदी ट्रकें बॉर्डर पार करने लगती हैं. इसमें दर्जनों की तादाद में माफियाओं की सक्रियता माना जा रहा है.
और पदाधिकारियों व माफियाओं की सेटिंग से आये दिन रोज सैकड़ों ओवरलोडेड ट्रक बालू यूपी में बेधड़क जा रहा है. कभी कभार जब क्षेत्र में वरीय अधिकारियों की आगमन की सूचना पर खनन व परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाकर दो चार ट्रकों को जब्त कर कोरम पूरा कर लिया जाता है.
वहीं कभी जिले के बड़े अधिकारी जब स्वयं ओवरलोडेड ट्रकों के विरूद्ध कार्रवाई करते है तो पल भर में दर्जन भर ट्रकें जब्त हो जाती हैं. बताया जा रहा है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ओवरलोडेड बालू लदे ट्रकों को यूपी में आसानी से प्रवेश कर जा रही है. जिसमें इंट्री माफियाओं का प्रशासन से साठगांठ को भी झुठलाया नहीं जा सकता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन