इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर आज से कई ट्रेनों के रूट में बदलाव
Updated at : 24 Aug 2019 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : पूर्वोत्तर रेलवे मंडल के वाराणसी-इलाहाबाद स्टेशन के हरदत्तपुर और कछवा स्टेशनों के यार्ड रिमॉडलिंग के लिए 24 अगस्त से लेकर 6 सितंबर तक नॉनइंटरलाकिंग कार्य को लेकर कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है. साथ ही कई ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन में भी बदलाव किया है. रेलवे ने दानापुर रेलखंड के […]
विज्ञापन
बक्सर : पूर्वोत्तर रेलवे मंडल के वाराणसी-इलाहाबाद स्टेशन के हरदत्तपुर और कछवा स्टेशनों के यार्ड रिमॉडलिंग के लिए 24 अगस्त से लेकर 6 सितंबर तक नॉनइंटरलाकिंग कार्य को लेकर कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है.
साथ ही कई ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन में भी बदलाव किया है. रेलवे ने दानापुर रेलखंड के होकर चलने वाली अप और डाउन की एर्णाकुलम-पटना एक्सप्रेस, उधना-दानापुर एक्सप्रेस, अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस और सिकंदराबाद एक्सप्रेस को इलाहाबाद से छेवकी के रास्ते पंडित दीनदलाय उपाध्याय के होकर दानापुर तक जायेगी.
वहीं 28 अगस्त से लेकर 6 सितंबर तक अप और डाउन की विभूति एक्सप्रेस इलाहाबाद की बजाये मडुवाडीह स्टेशन तक जायेगी. साथ ही मडुवाडीह स्टेशन से ही खुलेगी भी. कार्य खत्म होते ही सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय और रूट से चलने लगेगी.
सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि वाराणसी-इलाहाबाद स्टेशन के बीच दो स्टेशनों में रिमॉडलिंग कार्य को लेकर ट्रेनों को विभिन्न तिथियों के रूट में परिवर्तन किया गया है. कार्य पूरा होते ही सभी ट्रेनों का परिचालन सुचारू रूप से चालू कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




