ePaper

12 घंटे में चोरों ने गायब कीं तीन बाइकें

Updated at : 17 Jul 2019 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
12 घंटे में चोरों ने गायब कीं तीन बाइकें

डुमरांव : डुमरांव थाने के विभिन्न क्षेत्रों से चोरों ने 12 घंटे के अंदर तीन बाइकों पर हाथ साफ कर दिया. इस मामले में बाइक मालिकों ने अलग-अलग आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है. बाइक चोरी की घटनाओं से अन्य बाइक मालिकों के बीच दहशत बन गया है. पुलिस भी लगातार […]

विज्ञापन

डुमरांव : डुमरांव थाने के विभिन्न क्षेत्रों से चोरों ने 12 घंटे के अंदर तीन बाइकों पर हाथ साफ कर दिया. इस मामले में बाइक मालिकों ने अलग-अलग आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है. बाइक चोरी की घटनाओं से अन्य बाइक मालिकों के बीच दहशत बन गया है. पुलिस भी लगातार बाइक चोरी की घटनाओं से परेशानी में पड़ गयी है.

बाइक चोर खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. बताया जाता है कि सोमवार को राज हाइस्कूल परिसर में एनसीसी कैडटों का चयन था. इसी को लेकर अरियांव पंचायत के डुभकी गांव निवासी दिनेश सिंह अपने बेटे को लेकर बाइक से स्कूल पहुंचे थे. बाइक को स्कूल परिसर में खड़ा कर नामांकन के लिए चले गये. जब उधर से लौटे तो बाइक नदारद थी.
काफी खोजबीन की लेकिन बाइक नहीं मिली. वहीं दूसरी घटना शहर के सफाखाना रोड में हुई. मोबाइल दुकानदार अपनी दुकान के बगल में बाइक को खड़ा कर दुकान में बैठा था. इसी दौरान बाइक चोरों ने चोरी कर ली. पीड़ित नेनुआ गांव निवासी गोलू कुमार बताया जाता है.
तीसरी बाइक की चोरी महरौरा गांव से हुई, जहां रवि कुमार अपनी बाइक को दरवाजे पर खड़ा कर घर के अंदर था. जब घंटों बाद बाहर निकला तो बाइक गायब थी. इधर-उधर खोजबीन की लेकिन बाइक नहीं मिली. पीड़ितों ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष एकरार अहमद ने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर चोरों की पहचान करने में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन