जमापूंजी पर अपराधी डाल रहे हैं डाका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बक्सर : जिले में छिनतैई, लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. अपराधी अपराध के तरह-तरह पैतरे अपना रहे हैं. झपट्टामार गिरोह आये दिन लोगों की गाढ़ी कमाई उड़ा रहे हैं. गुरुवार को अपराधियों ने बैग फाड़कर चार लाख रुपये के जेवरात और बीस हजार नकद उड़ा लिये. घटना को अंजाम देने के […]
विज्ञापन
बक्सर : जिले में छिनतैई, लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. अपराधी अपराध के तरह-तरह पैतरे अपना रहे हैं. झपट्टामार गिरोह आये दिन लोगों की गाढ़ी कमाई उड़ा रहे हैं. गुरुवार को अपराधियों ने बैग फाड़कर चार लाख रुपये के जेवरात और बीस हजार नकद उड़ा लिये.
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने गोंद से बैग को साट भी दिया. जब इसकी सूचना पीड़ित को मिली तो उसने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. साथ ही पीड़ित के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.
बताया जाता है कि राजपुर थाना क्षेत्र के कोनौली गांव के रहने वाले संतोष कुमार 31 मई को अपने परिवार के साथ मैजिक वाहन से बक्सर आ रहे थे. सभी परिवार मैजिक के अंदर बैठे थे और सारा सामान मैजिक के ऊपर रखा गया था. इसके बाद वह बक्सर उतरे और पूरे परिवार के साथ मुसाफिरगंज के रहने वाले विनय कुमार के घर चले गये. जब उन्होंने अपने बैग को खोला तो देखा कि बैग में रखे चार लाख रुपये के जेवरात और बीस हजार नकदी गायब है.
उन्होंने बैग को अच्छे से तलाशी ली तो पाया कि बैग को फाड़कर उसमें रखे जेवरात निकालने के बाद उसे गोंद से साट दिया गया है. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. वहीं पीड़ित संतोष कुमार के बयान पर अज्ञात अपराधी के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन में ही किसी ने जेवरात को निकाल लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










