चुपके से किचेन तक पहुंची महंगाई की आग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2019 7:58 AM

विज्ञापन

बक्सर : चुनाव के कारण चुपके तक महंगाई घर के किचेन तक पहुंच गयी है. इस कारण गरीबों की थाली से जहां दाल गायब हो गयी है, वहीं सब्जी के दामों में भी आग लगी है. सर्वाधिक प्रभाव मध्यम वर्गीय लोगों पर पड़ा है. लोगों को इस महंगाई की उम्मीद नहीं थी. चुनाव के ऐन […]

विज्ञापन

बक्सर : चुनाव के कारण चुपके तक महंगाई घर के किचेन तक पहुंच गयी है. इस कारण गरीबों की थाली से जहां दाल गायब हो गयी है, वहीं सब्जी के दामों में भी आग लगी है. सर्वाधिक प्रभाव मध्यम वर्गीय लोगों पर पड़ा है.

लोगों को इस महंगाई की उम्मीद नहीं थी. चुनाव के ऐन वक्त पर महज 30 दिनों के भीतर अरहर, चना और गेहूं का सीजन होने के बावजूद अरहर, चना, मसूर, मटर की दाल पर महंगाई की मार है. गेहूं की बनी सामग्रियों के दाम भी बढ़ गये हैं. सामान्य तौर पर लोगों के लिए यह बात हजम होनेवाली नहीं है, दाल के रेट 200 से लेकर 500 रुपये तक चढ़ गये हैं. दाल की कीमतों में वृद्धि की वजह मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अरहर व चने की फसल का खराब होना है. यूपी में भी ये फसलें कम हुई हैं, जिसका असर व बिहार के बाजारों पर पड़ रहा.
आटा व सूजी के दाम में भी वृद्धि
एक सप्ताह में आटा, सूजी, मैदा और चीनी की कीमतें 100 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी हैं. इससे लोगों को दाल, रोटी और मुंह की मिठास बढ़ाने के लिए अपनी जेब पहले से कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है. गेहूं की सामग्रियों के रेट बढ़ने का कारण फ्लोर मिलों तक किसानों की फसल का न पहुंचना बताया जा रहा है.
ये हैं सब्जियों के भाव : आजकल बाजार में फुटकर में लौकी 30-40 रुपये, बैंगन 20, टमाटर 60, करेला 40, खीरा 20-25 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं. भिंडी, तोरई और परवल 40-60 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं. आलू 14-16 और और प्याज 18-20 रुपये किलो तक बिक रही है.
गरीबों की थाली से गायब होने लगी दाल, सब्जी में भी लगी है आग
आलू-प्याज को छोड़कर अन्य सब्जियां भी महंगी
चुनावी शोर में सब्जियों की महंगाई भी आंसू निकाल रही है. आलू और प्याज को छोड़कर सभी सब्जियों पर पिछले एक सप्ताह में पांच से 10 रुपये किलो तक भाव बढ़ गये हैं. चुनाव व शादी का सीजन देखते हुए मांग भी बढ़ी है. बाजार में माल कम आने और गर्मी का असर भी बाजार में दिखाई दे रहा है.
माल कम आने से बढ़े रेट सब्जी विक्रेता प्रवीण प्रसाद ने बताया कि मंडी में माल कम आने और मांग बढऩे से रेट बढ़े हैं. लग्न का दिन चल रहा. ऊपर से चुनाव था, जिससे माल कम आ रहे. डिमांड अधिक है, जिस कारण महंगाई है. अब चुनाव के बाद तो महंगाई और बढ़ने की संभावनाएं हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन