ePaper

45 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 26 Apr 2019 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
45 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बक्सर : उत्पाद विभाग की पुलिस ने गंगा चेकपोस्ट से गुरुवार की सुबह दो तस्करों को 45 बोतल के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. दोनों गिरफ्तार तस्कर डुमरांव का रहने वाला व्यास तुरहा और यूपी के बलिया का रहने वाला कमलेश राम बताया जाता है. उत्पाद […]

विज्ञापन

बक्सर : उत्पाद विभाग की पुलिस ने गंगा चेकपोस्ट से गुरुवार की सुबह दो तस्करों को 45 बोतल के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. दोनों गिरफ्तार तस्कर डुमरांव का रहने वाला व्यास तुरहा और यूपी के बलिया का रहने वाला कमलेश राम बताया जाता है.

उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह गंगा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग जांच किया जा रहा था. इसी बीच दो लोग पैदल आ रहे थे. दोनों को रोक कर तलाशी ली गयी तो व्यास तुरहा के पास से 16 बोतल और कमलेश राम के पास से 29 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन