ePaper

बक्सर का कर्मनाशा पुल आतंकियों के निशाने पर

Updated at : 07 Mar 2019 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर का कर्मनाशा पुल आतंकियों के निशाने पर

मुजफ्फरपुर/बक्सर : पुलवामा हमला के बाद पाकिस्तान से लगातार चल रहें तकरार से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. आतंकी संगठनों ने देश के विभिन्न सड़क व रेल मार्ग पर बने पुलियों को निशाना बनाने की रणनीति तैयार की है. इसमें बक्सर का कर्मनाशा पुल व कुंवर सेतु का नाम भी […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर/बक्सर : पुलवामा हमला के बाद पाकिस्तान से लगातार चल रहें तकरार से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. आतंकी संगठनों ने देश के विभिन्न सड़क व रेल मार्ग पर बने पुलियों को निशाना बनाने की रणनीति तैयार की है. इसमें बक्सर का कर्मनाशा पुल व कुंवर सेतु का नाम भी सामने आ रहा है.

आतंकियों के इस साजिश की भनक केंद्रीय खुफिया विभाग को हो गयी है. विशेष शाखा ने उत्तर बिहार सहित राज्य के तीन दर्जन रेल व सड़क पुल की सूची जारी कर वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश दिया है. विशेष शाखा की सूची में उत्तर बिहार के एक दर्जन से अधिक पुल-पुलिया शामिल हैं.
इन रेल सह सड़क पुलों को निशाना बना सकते हैं आतंकी : जेपी सेतु पुल(दीघा,पटना), अब्दुल बारी पुल (कोइलवर), राजेंद्र पुल(मोकामा), कुल्हरिया पुल, ढेंग घाट(सीतामढ़ी),मांझी पुल(सारण), कुरसेला पुल (कटिहार), छतौनी पुल (बगहा), श्री कृष्ण सेतु पुल(बेगूसराय-मुंगेर), महानंदा पुल (कटिहार), महानंदा नदी पर पूर्णिया जिला अंतर्गत वायसी थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर अवस्थित पुल.
इन रेल पुलों के सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश: जवाहर सेतु (रोहतास), कर्मनाशा पुल (बक्सर), गया-मानपुर पुल (गया), बदलाघाट(खगड़िया), धमारा पुल(सहरसा).
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन