ePaper

स्वास्थ्य महाकुंभ में बोले जेपी नड्डा- 2022 तक सभी पीएचसी में आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था

Updated at : 23 Feb 2019 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य महाकुंभ में बोले जेपी नड्डा- 2022 तक सभी पीएचसी में आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था

बक्सर :किला मैदान में शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दो दिवसीय स्वास्थ्य महाकुंभ मेले का उद्घाटन किया. इस मौके पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री सांसद अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद थे. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि स्वास्थ्य महाकुंभ में देश-विदेश के डॉक्टर आये हैं. स्वास्थ्य […]

विज्ञापन

बक्सर :किला मैदान में शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दो दिवसीय स्वास्थ्य महाकुंभ मेले का उद्घाटन किया. इस मौके पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री सांसद अश्विनी कुमार चौबे भी मौजूद थे. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि स्वास्थ्य महाकुंभ में देश-विदेश के डॉक्टर आये हैं. स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार संकल्पित है.

उन्‍होंने कहा कि आगामी 2022 तक सभी प्राथमिक एवं अतिरिक्‍त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को वैलनेस सेंटर में तब्दील कर दिया जायेगा. पीएम मोदी के नेतृत्व में रोग से निरोग की ओर चलो अभियान के तहत क्षेत्रीय सांसद को इस तरह का स्वास्थ्य महाकुंभ लगवाकर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

उन्हों ने कहा कि गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त चिकित्‍सा लाभ देने के लिए स्वास्थ्य विभाग तत्पर है. 50 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को लाभ मिलेगा. आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज होगा.

सभी निरोग रहें यही है मेरी कामना : चौबे

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि महाकुंभ का उद्देश्य सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है. दो दिवसीय इस मेले में अधिक संख्या में लोग पहुंचे जिससे उनको देश के नामचीन डॉक्टरों से चिकित्सीय परामर्श मिल सके. इसका प्रयास किया गया है. सभी निरोगी हो यह मेरा उद्देश्य है. पहली बार सदर अस्पताल को टेलीमेडिसिन के जरिए एम्स पटना से जोड़ा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन