24 घंटे में पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा

बक्सर : ब्रह्मपुर थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. महज 24 घंटे में ही पुलिस ने लूट के मामले का खुलासा कर लिया है. पुलिस ने कई लूट और चोरी करने वाला लुटेरे को ब्रह्मपुर चौक से रविवार की रात गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चाकू, घटना में […]
बक्सर : ब्रह्मपुर थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. महज 24 घंटे में ही पुलिस ने लूट के मामले का खुलासा कर लिया है. पुलिस ने कई लूट और चोरी करने वाला लुटेरे को ब्रह्मपुर चौक से रविवार की रात गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चाकू, घटना में प्रयुक्त बाइक और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये हैं. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर निशानदेही पर उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. साथ ही उसकी कुंडली खंगाल रही है.
पुलिस को शक है कि आसपास के इलाकों में हुई लूट और चोरी की घटनाओं में यह शामिल है. पुलिस उसकी कुंडली को लेकर अन्य जिलों से संपर्क साध रही है. गिरफ्तार लुटेरा ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पूर्वा गांव का रहने वाला भिखारी यादव बताया जाता है. ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष इकरार अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक लुटेरा ब्रह्मपुर चौक पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर चौक पर छापेमारी की गयी और उसे गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि शनिवार की देर शाम ब्रह्मपुर चौक पर हुई कसिया निवासी प्रेमजीत सिंह के साथ लूट में इसका हाथ है. भिखारी ने इस बात को कबूला है. भिखारी ने पूछताछ के दौरान अपने साथी रिंकू यादव का नाम बताया है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द बाइक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




