बहू से अवैध संबंध बनाना चाहता था ससुर, विरोध करने पर हत्या कर शव किया गायब!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2018 3:12 PM
बक्सर : जिले के चक्की ओपी के लक्ष्मण डेरा गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं, पुलिस ने मृत महिला के पिता के बयान पर ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. मृत महिला चक्की ओपी के लक्ष्मण डेरा गांव की रहनेवाली […]
बक्सर : जिले के चक्की ओपी के लक्ष्मण डेरा गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं, पुलिस ने मृत महिला के पिता के बयान पर ससुर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. मृत महिला चक्की ओपी के लक्ष्मण डेरा गांव की रहनेवाली चंपा देवी बतायी जाती है. सूत्रों की मानें तो ससुर अपने बहू से अवैध संबंध बनाना चाहता था, जब उसने इसका विरोध किया, तो उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया गया.
जानकारी के मुताबिक, बलिया जिले के सरैया गांव के रहनेवाले सीतराम बिंद ने अपनी पुत्री चंपा देवी की शादी कुछ साल पहले लक्ष्मण डेरा गांव के रहनेवाले सुरेंद्र बिंद के पुत्र के साथ की थी. शादी के कुछ दिन बाद ही ससुर सुरेंद्र बिंद उसके साथ मारपीट करने लगा. इसी बीच, 20 जुलाई को चंपा देवी ने अपने पिता को फोन कर मारपीट की बात बतायी और उन्हें अपनी ससुराल बुलाया. उसने पिता से बताया कि उसके ससुर सुरेंद्र बिंद और उनके अपने भाई सुरेश बिंद और रमेश बिंद उसके साथ मारपीट करते हैं. इसकी सूचना मिली तो वह दूसरे दिन अपनी पुत्री से मिलने पहुंचे तो पाया कि पुत्री गायब है. उन्होंने अपनी पुत्री के बारे में ससुर सुरेंद्र बिंद से पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना चक्की ओपी प्रभारी को दी. सूचना मिलते ही चक्की ओपी प्रभारी ने सुरेंद्र बिंद के घर छापेमारी की, लेकिन वहां चंपा देवी नहीं मिली. वहीं मृत महिला के पिता सीताराम बिंद के बयान पर तीन ससुरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. चक्की ओपी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि चंपा देवी अपने घर पर नहीं मिली. उसके ससुर भी घर छोड़कर फरार हो गये हैं. मामले की जांच की जा रही है.
ससुर बनाना चाहता था अवैध संबंध
सूत्रों की मानें तो ससुर अपने बहू से अवैध संबंध बनाना चाहता था. जब वह इसका विरोध की तो उसकी हत्या कर शव को गायब कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










