दलसागर में बने पोखर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश

Updated at : 04 Jul 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
दलसागर में बने पोखर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश

बक्सर : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में हुई. बैठक में मंत्री ने दलसागर स्थित 52 विगहा में बने पोखर के आसपास से अतिक्रमण हटाने का निर्देश अधिकारियों को दी. वहीं सिमरी प्रखंड से इंदिरा आवास योजना से लाभान्वित […]

विज्ञापन

बक्सर : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में हुई. बैठक में मंत्री ने दलसागर स्थित 52 विगहा में बने पोखर के आसपास से अतिक्रमण हटाने का निर्देश अधिकारियों को दी. वहीं सिमरी प्रखंड से इंदिरा आवास योजना से लाभान्वित नहीं कराये जाने की शिकायत पर मंत्री ने दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत चल रहे 16 योजनाओं को 15 दिनों के अंदर जांच कर स्थिति से अवगत कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया.

वहीं एनजीओ द्वारा कई घरों में निर्माण कराये गये शौचालय का भुगतान नहीं करने तथा बहुत शौचालय का निर्माण अधूरा छोड़ने वालों की जांच कर संबंधित एनजीओ पर कार्रवाई करने का सख्त निर्देश मंत्री द्वारा दिया गया. समीक्षा के दौरान कार्यपालक अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत 835 में से 809 ग्रामों में विद्युत उपकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. 41099 बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन दिया जा चुका है.

सभी विद्यालयों में शौचालय की उपलब्धता एवं उसके उपयोग के संबंध में बताया गया कि जिले के सभी विद्यालयों में शौचालय बन गया है. डुमरांव और ब्रह्मपुर के विद्यालयों में कुछ खामियों के कारण नहीं बन पाया है. केंद्रीय मंत्री द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा की गयी. इसमें ली गयी कुल 3959 योजनाओं में से मई माह तक 633 योजनाओं को पूर्ण कर लेने की बात संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया. मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम आदि की समीक्षा की गयी. इस बैठक में डीएम राघवेंद्र सिंह, उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार, सिविल सर्जन किरण कुमार लाल समेत संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन