पत्नी को प्रताड़ित करनेवाला पति धराया

Updated at : 30 May 2018 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी को प्रताड़ित करनेवाला पति धराया

बक्सर/सिमरी : पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करनेवाले को आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक दुबौली गांव का रहनेवाला कन्हैया दुबे बताया जाता है. पत्नी द्वारा दिये गये आवेदन में पुलिस को बताया गया है कि उसका पति कन्हैया दुबे पुलिस में जमादार के पद पर कार्यरत था. दो साल […]

विज्ञापन

बक्सर/सिमरी : पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करनेवाले को आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक दुबौली गांव का रहनेवाला कन्हैया दुबे बताया जाता है. पत्नी द्वारा दिये गये आवेदन में पुलिस को बताया गया है कि उसका पति कन्हैया दुबे पुलिस में जमादार के पद पर कार्यरत था. दो साल पहले अधिकारियों ने उसे निलंबित कर दिया. वह अपने घर पर ही रहने लगा. इसके बाद खर्च के लिए मुझ पर दबाव बनाने लगा. साथ ही मारपीट करने लगा. सोमवार की देर शाम कन्हैया दुबे ने अपनी पत्नी से पैसे की मांग की. जब पत्नी ने पैसे नहीं दिये तो कन्हैया ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसमें वह जख्मी हो गयी. किसी तरह उसने इसकी सूचना सिमरी थाने को दी. सूचना मिलते ही थाने की पुलिस ने कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया. वहीं गांव के लोगों ने बताया कि कन्हैया का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन