भरौली मठ में डाका, पुजारी सहित तीन को किया घायल

आंदर/जीरादेई : आंदर थाना क्षेत्र के भरौली मठ में मंगलवार की रात 10-15 की संख्या में नकाबपोश लुटेरों ने धावा बोल दिया. नकाबपोशों ने दो सहायक पुजारी और परिसर में सो रहे एक टेंट व्यवसायी को मारपीट कर घायल कर दिया. इसके बाद साउंड सेट के साथ लाखों के सामान लेकर फरार हो गये. सूचना […]
आंदर/जीरादेई : आंदर थाना क्षेत्र के भरौली मठ में मंगलवार की रात 10-15 की संख्या में नकाबपोश लुटेरों ने धावा बोल दिया. नकाबपोशों ने दो सहायक पुजारी और परिसर में सो रहे एक टेंट व्यवसायी को मारपीट कर घायल कर दिया. इसके बाद साउंड सेट के साथ लाखों के सामान लेकर फरार हो गये. सूचना के बाद वहां पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की. महंत के बाहर होने से प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया जा सका है. भरौली मठ पर अभी कुछ दिनों पहले महायज्ञ हुआ था. इसके बाद मठाधीश श्रीश्री 1008 रामनारायण दास पश्चिम बंगाल के लिए निकल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




