अस्पताल पहुंच डीएम ने ऑनकॉल डॉक्टरों को फोन कर बुलाया तो बोले मैं पटना हूं सर

Updated at : 03 Feb 2018 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल पहुंच डीएम ने ऑनकॉल डॉक्टरों को फोन कर बुलाया तो बोले मैं पटना हूं सर

सख्ती. गुरुवार की रात डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, गायब मिले तीन डॉक्टर सभी व्यवस्थाओं को जल्द ठीक करने का दिया निर्देश ड्यूटी से गायब मिले तीन डाॅक्टर, गिरेगी गाज बक्सर : स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मिली शिकायतों के पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा गुरुवार की देर रात जब सदर अस्पताल का […]

विज्ञापन

सख्ती. गुरुवार की रात डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, गायब मिले तीन डॉक्टर

सभी व्यवस्थाओं को जल्द ठीक करने का दिया निर्देश
ड्यूटी से गायब मिले तीन डाॅक्टर, गिरेगी गाज
बक्सर : स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मिली शिकायतों के पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा गुरुवार की देर रात जब सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो ऑनकॉल ड्यूटी पर लगाये गये डॉक्टरों को बुलाने के लिए कर्मचारियों से कहा. इस पर वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद जब एक कर्मचारी ने तीनों डॉक्टरों को फोन किया और कहा कि सर जल्दी से आप अस्पताल आ जाएं तो तीनों डॉक्टरों ने कहा अभी नहीं आ सकते क्योंकि हम पटना में हैं. इस डीएम गुस्सा हो गये और अपनी ड्यूटी से गायब डॉक्टरों व कर्मचारियों के खिलाफ शोकॉज करने का आदेश सिविल सर्जन को दिया. इसके बाद डीएम ने दवाइयों का ब्योरा मांगा तो कई दवाएं नहीं मिलीं. जो थीं वह भी मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं.
डीएम ने बताया कि पहले शिकायत मिली थी कि डॉक्टर ड्यूटी से गायब रहते हैं. साथ ही दवाएं रहने के बाद भी बाहर से खरीदवाया जाता है. जब जांच की गयी तो पाया गया कि इसमें इंचार्ज की लापरवाही से मरीजों को दवा नहीं मिल रही है.उसके खिलाफ शोकॉज किया गया है. साथ ही सदर अस्पताल में सफाई की भी कमी है. इसके लिए अस्पताल प्रबंधक को सफाई करने का निर्देश दिया गया है. वहीं एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है. डीएम ने बताया कि ऑनकॉल तीन डॉक्टरों की ड्यूटी सदर अस्पताल में लगायी गयी थी. जब उनके पास फोन किया गया तो पाया गया कि तीनों पटना में अपने घर पर हैं. तीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. डीएम ने कहा कि कुछ खामियां थी उसे जल्द ठीक करने का आदेश दिया गया है. लापरवाही बरतनेवाले डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश सिविल सर्जन को दिया गया है.
ये चिकित्सक रहे ड्यूटी से गायब : डॉ. जयमित अंकुर, डॉ. राजेश रंजन व डॉ अभिषेक कुमार. बता दें डॉक्टर जयमित अंकुर आरा में रहते हैं. वहीं डॉ. अभिषेक कुमार कई दिनाें से सदर अस्पताल नहीं आ रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन