सीओ के थप्पड़ मारने से जदयू में आया उबाल

डुमरांव : अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में सोमवार को शिकायत दायर करने पर सिमरी के अंचलाधिकारी ने परिवादी को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना के बाद कार्यालय में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. परिवादी सिमरी प्रखंड के जदयू अतिपिछड़ा का अध्यक्ष बताया जाता है. इस मामले के बाद जदयू नेताओं में भी […]
डुमरांव : अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में सोमवार को शिकायत दायर करने पर सिमरी के अंचलाधिकारी ने परिवादी को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना के बाद कार्यालय में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. परिवादी सिमरी प्रखंड के जदयू अतिपिछड़ा का अध्यक्ष बताया जाता है. इस मामले के बाद जदयू नेताओं में भी उबाल आ गया है. शिकायतकर्ता सिमरी के आशा पड़री गांव निवासी संतोष राजभर की पहचान जदयू में पुराने कार्यकर्ताओं में है.
इस घटना के बाद जदयू नेताओं ने सिमरी के सीओ दिलीप कुमार पर कार्रवाई करते हुए निलंबित करने की मांग की है. जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ विनोद सिंह ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के लिए घातक है. इस मामले को लेकर जदयू की कमेटी सीएम नीतीश कुमार व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलकर इस मामले को अवगत करायेगी और सिमरी सीओ पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




