पिकअप वैन से 60 कार्टन विदेशी शराब बरामद
Updated at : 30 Jan 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

देवल पुल से उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता बक्सर : सोमवार को उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. विभाग की टीम ने एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की. यूपी से शराब की खेप राजपुर लायी जा रही थी. छापेमारी के दौरान एक युवक को गिरफ्तार […]
विज्ञापन
देवल पुल से उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता
बक्सर : सोमवार को उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. विभाग की टीम ने एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की. यूपी से शराब की खेप राजपुर लायी जा रही थी. छापेमारी के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिससे उत्पाद विभाग पूछताछ कर धंधे में शामिल कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर इलाके में छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार युवक भोजपुर जिले के चांदी थाना का रहनेवाला दीपक कुमार बताया जाता है. उत्पाद अधीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि यूपी-बिहार को जोड़नेवाली देवल पुल के पास सोमवार की सुबह जांच अभियान चलाया गया,
जहां यूपी से आ रही एक पिकअप वैन पर नजर पड़ी. पुलिस ने उसे रोका और उसकी तलाशी ली तो पिकअप वैन से करीब 60 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी. साथ ही एक सप्लायर को भी गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब यूपी के दिलदारनगर से राजपुर सप्लाई करने के लिए सप्लायर ले जा रहा था. अभी उससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही राजपुर इलाके में कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है. बता दें कि प्रतिदिन देवल पुल से शराब बरामद हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




