24 घंटे बाद भी महिला की सिर कटी लाश की पहचान नहीं

Updated at : 29 Jan 2018 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी महिला की सिर कटी लाश की पहचान नहीं

राजपुर के हरपुर पुल के समीप टुकड़ों में मिला था शव बक्सर : राजपुर में एक महिला की मिली सिरकटी लाश की पहचान 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं कर पायी है. महिला की हत्या किसने और क्यों कि इससे संबंधित कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं है. मृतका की पहचान को […]

विज्ञापन
राजपुर के हरपुर पुल के समीप टुकड़ों में मिला था शव
बक्सर : राजपुर में एक महिला की मिली सिरकटी लाश की पहचान 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं कर पायी है. महिला की हत्या किसने और क्यों कि इससे संबंधित कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं है. मृतका की पहचान को लेकर पुलिस ने अपने कई गुप्तचरों को लगाया है.
राजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान को लेकर सीमावर्ती जिलों की पुलिस से संपर्क साधा गया है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी मृतका की तस्वीर को अपलोड किया है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. राजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि महिला की तस्वीर सभी थानों में भेज दी गयी है. साथ ही आसपास के जिलों से भी सहयोग लिया जा रहा है. पुलिस के अनुसार ऐसा लगता है कि महिला की हत्या कहीं दूसरी जगह की गयी है और लाश को हरपुर पुल के पास फेंक दिया गया है. उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की हत्या का खुलास हो सकता है.
बता दें कि 26 जनवरी की सुबह राजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर पुल के समीप तियरा नाले में एक अज्ञात महिला का सिर मिला. वहीं उसका अर्धनग्न शरीर चौसा नहर के हरपुर पुल के फाल में बहता हुआ मिला. माना जा रहा है कि महिला के साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है. उसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर नाले में फेंक दिया गया था. पुलिस के अनुसार मामले की जांच को लेकर रोहतास पुलिस से भी मदद ली जा रही है. बता दें कि नहर में तैरती लाश की जानकारी के बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी थी. शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी करीबी द्वारा युवती को विश्वास में लेकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन