बिहार : बाल विवाह को लेकर निकली मानव शृंखला को झूठला दिया, जब अधेड़ ने रचाई नाबालिग से शादी

Updated at : 23 Jan 2018 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बाल विवाह को लेकर निकली मानव शृंखला को झूठला दिया, जब अधेड़ ने रचाई नाबालिग से शादी

शहर के रामरेखा घाट पर परिजनों ने करायी शादी प्रशासन को भनक नहीं बक्सर : दहेज प्रथा व बाल विवाह को लेकर रविवार को आयोजित मानव शृंखला की सच्चाई उस वक्त झूठी हो गयी. जब जिला प्रशासन के नाक के नीचे एक किशोरी की शादी एक 40 वर्षीय व्यक्ति से सोमवार को करा दी गयी. […]

विज्ञापन
शहर के रामरेखा घाट पर परिजनों ने करायी शादी प्रशासन को भनक नहीं
बक्सर : दहेज प्रथा व बाल विवाह को लेकर रविवार को आयोजित मानव शृंखला की सच्चाई उस वक्त झूठी हो गयी. जब जिला प्रशासन के नाक के नीचे एक किशोरी की शादी एक 40 वर्षीय व्यक्ति से सोमवार को करा दी गयी. शहर के रामरेखा घाट पर उपस्थित वर व कन्या पक्ष के लोगों ने दिन के उजाले में ही शादी कराकर अपने-अपने घर लौट गये. घाट पर तैयार मंडप में नाबालिग अपने पति के साथ बैठी थी, जहां पुरोहित मंत्रोच्चार कर शादी की रस्म को पूरा कर रहे थे. जब इस बात की भनक मीडिया को लगी तो समाचार संकलन के लिए मीडिया कर्मी रामरेखा घाट पर पहुंचे, जहां कन्या व वर पक्ष के लोगों द्वारा समाचार संकलन का विरोध किया गया.
मामा व मामी ने करायी शादी : बताया जाता है कि किशोरी के माता-पिता अब जीवित नहीं हैं. किशोरी अपने मामा-मामी के घर पर रहती थी. जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव निवासी किशोरी के मामा मुन्ना भर अपनी नाबालिग भगिनी की शादी रोहतास जिले के अनार कर्मा गांव निवासी अरविंद कुमार के साथ करा दी. बाल विवाह कानून की धज्जियां उड़ानेवाली इस खबर की जानकारी के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गयी है.
हालांकि कोई भी अधिकारी इस संबंध में कुछ बोलने से कतरा रहा है. इस शादी की जानकारी नहीं होने की बात बतायी जा रही है.16 की लड़की व 40 का लड़का : लड़की की उम्र करीब 16 वर्ष है. वहीं लड़के की उम्र करीब 40 वर्ष है. हालांकि कन्या व वर पक्ष के लोग लड़की को बालिग बता रहे थे. वहीं देखने से लड़की कहीं से बालिग नहीं दिख रही थी. रामरेखा घाट पर संपन्न इस शादी को देखनेवाले लोग भी लड़की को नाबालिग बता रहे थे. बताया जाता है कि कन्या पक्ष गरीबी के कारण इस शादी के लिए वर पक्ष से राजी हुआ था. शादी में कई महिलाएं भी शामिल थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन