कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट

Updated at : 23 Jan 2018 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट

मेल के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनें भी चल रही हैं लेट यात्रियों को नहीं मिली रही है सही जानकारी बक्सर : सोमवार की सुबह घने कोहरे का प्रकोप दिखा. हालांकि दिन के 10 बजे के बाद भगवान भास्कर का दर्शन हुआ, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं कोहरे के कारण यातायात पूरी तरह से […]

विज्ञापन

मेल के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनें भी चल रही हैं लेट

यात्रियों को नहीं मिली रही है सही जानकारी
बक्सर : सोमवार की सुबह घने कोहरे का प्रकोप दिखा. हालांकि दिन के 10 बजे के बाद भगवान भास्कर का दर्शन हुआ, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं कोहरे के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित रहा. पटना-मुगलसराय रेलखंड से गुजरनेवाली करीब एक दर्जन ट्रेनें लेट से चल रही हैं. कोहरे के चलते ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पांच घंटे से लेकर 12 घंटे की देरी से चल रही हैं. वहीं रेलवे ने कई ट्रेनों के लेट होने के चलते रद्द कर दिया है. पिछले एक महीने से लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं. ट्रेनों के लेटलतीफ होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
सबसे ज्यादा डाउन की ट्रेनें लेट चल रही हैं. दिल्ली से चलकर हावड़ा को जानेवाली पूर्वा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 12 घंटे की देरी से बक्सर पहुंची. वहीं गांधीधाम से चलकर गुवाहाटी को जानेवाली गांधीधाम कामाख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 10 घंटे की देरी से चल रही है. एक्सप्रेस और मेल के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन सोमवार को पहुंचीं. अप और डाउन की श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं. यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों का कोई भरोसा नहीं है. कब जायेगी इसका कोई पता नहीं है. ट्रेनों के लेट होने से रात स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ रही है. वहीं ट्रेनों के लेट होने से कई यात्री अपना टिकट रद्द करा रहे हैं. बता दें कि इस ठंड में स्टेशन पर आकर और समय से ट्रेन नहीं मिलने पर यात्री काफी परेशान हो जा रहे हैं. सोमवार को बक्सर स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए पहुंचे यात्री अजय कुमार, राकेश सिंह, संतोष कुमार ने बताया कि स्टेशन पर ट्रेन के लिए कब से बैठे हैं पर गाड़ी का एनाउंस नहीं हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन