घास काटने जा रही युवती से छेड़खानी, विरोध पर पीटा

बक्सर/सिमरी : सिमरी थाना क्षेत्र में एक मनचले ने युवती से छेड़खानी की और विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना रविवार की है. युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को मवेशी के लिए चारा काटने बनरही बगीचा जा रही थी. इसी बीच पहले से घात लगाये कपिल बीन […]
बक्सर/सिमरी : सिमरी थाना क्षेत्र में एक मनचले ने युवती से छेड़खानी की और विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना रविवार की है. युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को मवेशी के लिए चारा काटने बनरही बगीचा जा रही थी. इसी बीच पहले से घात लगाये कपिल बीन का पुत्र ललन बीन ने मुझे पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा. विरोध करने पर ललन बीन ने मारपीट की. युवती ने जब चिल्लाना शुरू किया तो उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे.
लोगों को देखते ही ललन बीन ने युवती को जान मारने की धमकी देते हुए भाग गया. इसके बाद युवती अपने घर पहुंची और सारी बात अपने परिजनों को बतायी. युवती के परिजनों ने युवती को इलाज के लिए एपीएचसी में भर्ती कराये. इसके बाद इसकी सूचना सिमरी थाना पुलिस को दी. युवती ने सारी बात पुलिस को बतायी. पुलिस ने ललन बीन के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. सिमरी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




