गैंगरेप के अभियुक्तों ने किया सरेंडर

Updated at : 09 Jan 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
गैंगरेप के अभियुक्तों ने किया सरेंडर

बक्सर कोर्ट : 31 दिसंबर,2017 की रात सिकरौल थाना के बसमनपुर गांव में शौच के लिए जा रही युवती के साथ गैंगरेप करनेवाले चारों आरोपितों ने सोमवार को एसीजेएम-6 राजेश कुमार वर्मा के न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जहां से न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेज दिया गया. ठंड की रात में हुई इस घटना […]

विज्ञापन

बक्सर कोर्ट : 31 दिसंबर,2017 की रात सिकरौल थाना के बसमनपुर गांव में शौच के लिए जा रही युवती के साथ गैंगरेप करनेवाले चारों आरोपितों ने सोमवार को एसीजेएम-6 राजेश कुमार वर्मा के न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जहां से न्यायिक हिरासत में उन्हें जेल भेज दिया गया. ठंड की रात में हुई इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में काफी गर्माहट आ गयी थी,

जिसके बाद पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने स्वयं पिछले दिनों घटनास्थल का निरीक्षण किया था. चारों तरफ नाकेबंदी कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, जिसके बाद सोमवार को पुलिस दबिश में अभियुक्तों ने सरेंडर कर दिया. अभियुक्तों द्वारा जमानत के संबंध में कोई आवेदन भी न्यायालय में दाखिल नहीं किया गया था.

क्या था मामला : 31 दिसंबर, 2017 को जहां लोग नववर्ष के स्वागत में मशगूल थे. वहीं बसमनपुर गांव के रहनेवाले चारों आरोपितों ने मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. रात लगभग आठ बजे जब उसी गांव की रहनेवाली लगभग 20 वर्षीय युवती ठोरा नदी के किनारे शौच के लिए जा रही थी कि चारों अभियुक्तों ने उसे पकड़ लिया तथा उसे टांग कर पास के पुआल के गल्ला पर ले जाकर अपना-अपना मुंह काला किया. इस घटना को लेकर कांड संख्या 3/2018 सिकरौल थाना में मुनी पांडेय, विजय पांडेय, सेतू पांडेय एवं श्यामबाबू पांडेय उर्फ बड़े लाल पांडेय के विरुद्ध दर्ज कराया गया. घटना के बाद युवती ने पुलिस को बताया था कि चारों अभियुक्तों ने उसे पकड़ लिया था, जिसमें मुनी पांडेय कंधे पर लाद उसे ले गये तथा उसके हाथ-पैर को बांध बारी-बारी से बलात्कार किया गया.
164 के तहत दर्ज हुई थी गवाही : रेप के बाद पुलिस हरकत में आ गयी तथा युवती की मेडिकल जांच के अलावा 164 धारा के तहत गवाही को कलमबंद किया गया. छह जनवरी को न्यायाधीश के समक्ष युवती ने पूरी घटना को बताया, जो प्राथमिकी को समर्थन करता है. युवती ने यह भी बताया कि बलात्कार करने के बाद उसे कंबल से ढक कर वे फरार हो गये, जिसके बाद वो बेहोश हो गयी. सोमवार को न्यायालय में पुलिस ने युवती के सभी वस्त्रों को सील बंद डब्बे में प्रस्तुत किया, जहां से उसे फोरेंसिक लैब पटना में जांच के लिए भेजा जायेगा. मामले का स्पीडी ट्रायल किया जायेगा. अभियुक्तों को पुलिस रिमांड पर लेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन