डुमरांव को ब्लड बैंक की सौगात
Updated at : 09 Jan 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

सोमवार को डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने किया उद्घाटन सभी ग्रुपों के पांच-पांच यूनिट ब्लड रहेगा स्टोरेज डुमरांव : हरियाणा फार्म स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को लंबे समय के इंतजार के बाद ब्लड बैंक का उद्घाटन डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल में सभी ब्लड ग्रुपाें […]
विज्ञापन
सोमवार को डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने किया उद्घाटन
सभी ग्रुपों के पांच-पांच यूनिट ब्लड रहेगा स्टोरेज
डुमरांव : हरियाणा फार्म स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को लंबे समय के इंतजार के बाद ब्लड बैंक का उद्घाटन डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल में सभी ब्लड ग्रुपाें के पांच-पांच यूनिट ब्लड स्टोरेज रहेगा. डीएम ने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल में ब्लड बैंक की आवश्यकता थी. खून की कमी के कारण मरीजों को रेफर करना पड़ता है. इस दरम्यान रास्ते में मरीजों की जान भी चली जाता है. ब्लड बैंक के काम करने से मरीजों की बड़ी समस्या दूर होगी. दुर्घटना के समय पीड़ित मरीज की जान बचाने में यह ब्लड स्टोरेज यूनिट कारगर साबित होगा. डीएस डॉ नागेंद्र भूषण सिंह व प्रबंधक चंद्रशेखर आजाद ने डीएम को ब्लड स्टोरेज यूनिट के संचालन के लिए जरूरी कर्मियों की कमी की जानकारी. कर्मियों ने बताया कि इस यूनिट के संचालन के लिए तीन कर्मी जरूरी हैं. जबकि अस्पताल में मात्र एक कर्मी ही मौजूद है.
इस पर डीएम ने कहा कि तत्काल पीएचसी से एक कर्मी को प्रतिनियोजित और एक की नियुक्ति की जायेगी. डीएम ने कहा कि ब्लड बैंक यूनिट को संसाधनों की कमी नहीं होगी. मौके पर एसडीओ प्रमोद कुमार, डिप्टी सीएस डीएन ठाकुर, डाॅ आरके श्रीवास्तव, प्रखंड प्रबंधक पंकज मिश्र, आशीष कुमार द्विवेदी, मनमोहन सिंह, तनुज गौर, अनिल यादव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




