सिकरौल में युवती को अगवा कर बगीचे में गैंगरेप

बक्सर/नावानगर : सिकरौल के बसवनपुर गांव में शौच करने जा रही युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित बेहोशी की हालत में युवती को बगीचे में छोड़कर फरार हो गये. आरोपितों में एक पंच भी शामिल है. युवती को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए […]
बक्सर/नावानगर : सिकरौल के बसवनपुर गांव में शौच करने जा रही युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित बेहोशी की हालत में युवती को बगीचे में छोड़कर फरार हो गये. आरोपितों में एक पंच भी शामिल है. युवती को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं फोरेंसिक जांच के लिए कपड़े को जब्त किया गया है. बोर्ड गठित कर युवती की मेडिकल जांच करायी गयी. पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. घटना 31 दिसंबर की रात की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार बसमनपुर गांव की युवती देर शाम शौच के लिए जा रही थी.
इसी दौरान गांव के ही विजय पांडेय, श्यामबाबू पांडेय, मंटू पांडेय और मनी पांडेय ने उसे अगवा कर लिया. अगवा करने के बाद उसे गांव के सुनसान बगीचे में ले गये, जहां उसके साथ बारी-बारी से सभी ने गैंगरेप किया. इस दौरान युवती बेहोश हो गयी. उसे उसी हाल में छोड़कर आरोपित फरार हो गये. घरवालों को जब इस बात की सूचना मिली तो कई दिनों तक इज्जत बचाने के लिए घटना को छुपाये रखे. बाद में युवती की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. इसके बावजूद जब परिजनों की ओर से शिकायत नहीं गयी तो युवती ने चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




