घर बनाने के लिए लाभुकों को तीन बार मिलेंगे 40 हजार रुपये

बक्सर : प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना में किस्त की राशि में थोड़ा सा बदलाव किया गया है. लाभुकों को जहां पहले प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दिये जाते थे. जबकि दूसरे किस्त में 40 हजार तथा तीसरे किस्त में 30 हजार रुपये दिये जाते थे. अब यह राशि तीन किस्तों में 40-40 […]
बक्सर : प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना में किस्त की राशि में थोड़ा सा बदलाव किया गया है. लाभुकों को जहां पहले प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दिये जाते थे. जबकि दूसरे किस्त में 40 हजार तथा तीसरे किस्त में 30 हजार रुपये दिये जाते थे. अब यह राशि तीन किस्तों में 40-40 हजार कर के दी जायेगी. राशि एक लाख 20 हजार ही मिलेगी. किस्त भुगतान प्रक्रिया को आवास निर्माण की वृद्धि एवं आवश्यक बदलाव के लिए बनाया गया है. इस मापदंड के अनुसार ही राशि की भुगतान की जायेगी.
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास की स्वीकृति के साथ प्रथम किस्त की राशि बैंक खाते के माध्यम से भुगतान की जायेगी. पूर्व में लाभुकों को जन-धन योजना में पहली किस्त में 50 हजार की राशि भेजी जाती थी, जिससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था. इसे देखते हुए नियम में सुधार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




