समिति करेगी मुख्यमंत्री का स्वागत, हुई बैठक

Updated at : 06 Jan 2018 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
समिति करेगी मुख्यमंत्री का स्वागत, हुई बैठक

डुमरांव : शहीद स्मारक स्थल पर कपिलमुनि द्वार शहीद स्मारक समिति की तैयारी समिति बैठक शुक्रवार को हुई. अध्यक्षता समिति के संयोजक संजय कुमार चंद्रवंशी और संचालन प्रवक्ता गोपाल प्रसाद गुप्ता ने किया. बैठक में सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नंदन गांव में आगमन पर खुशी जतायी. सदस्यों ने कहा कि समीक्षा यात्रा के […]

विज्ञापन

डुमरांव : शहीद स्मारक स्थल पर कपिलमुनि द्वार शहीद स्मारक समिति की तैयारी समिति बैठक शुक्रवार को हुई. अध्यक्षता समिति के संयोजक संजय कुमार चंद्रवंशी और संचालन प्रवक्ता गोपाल प्रसाद गुप्ता ने किया. बैठक में सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नंदन गांव में आगमन पर खुशी जतायी. सदस्यों ने कहा कि समीक्षा यात्रा के दौरान डुमरांव नगर में शहीदों के सम्मान में बन रहे स्मारक स्थल का मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे.

शहीद स्मारक स्थल पर पार्क एवं शहीदों की मूर्ति के अलावे वीर कुंवर सिंह कृषि काॅलेज में वीर कुंवर सिंह की मूर्ति का भी अनावरण करेंगे. बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डीएम के निर्देश का पालन कार्य एजेंसी नहीं कर पा रही है. पार्क के निर्माण हो रहे विलंब पर भी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि समिति संयोजक के उपस्थिति में डीएम ने 31 दिसंबर तक कार्य पूरा करने लेना का निर्देश दिया था. शहीद पार्क उद्घाटन के दौरान समिति मुख्यमंत्री को स्वागत जोरदार ढंग से करेगी. बैठक में विशोकाचंद, महेंद्र राम, अशोक मिश्र, राजू केसरी, जंग बहादुर सिंह, गुलाब चंद्रवंशी, ललन जी कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन