उचक्कों ने उड़ाये 61 हजार रुपये पीड़ित ने की थाने में शिकायत

Updated at : 05 Jan 2018 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
उचक्कों ने उड़ाये 61 हजार रुपये पीड़ित ने की थाने में शिकायत

बक्सर : साइबर क्राइम की घटनाएं इन दिनों बढ़ती ही जा रही हैं. इस मामले में पुलिस भी संसाधनों का रोना ही रोती है. ऐसे में जरुरत है कि आप स्वयं ही सचेत रहे वरना जरा सी लापरवाही से आपको भारी नुकसान पहुंच सकता है. गुरुवार को 61 हजार रुपये ठगी का मामला नगर थाना […]

विज्ञापन

बक्सर : साइबर क्राइम की घटनाएं इन दिनों बढ़ती ही जा रही हैं. इस मामले में पुलिस भी संसाधनों का रोना ही रोती है. ऐसे में जरुरत है कि आप स्वयं ही सचेत रहे वरना जरा सी लापरवाही से आपको भारी नुकसान पहुंच सकता है. गुरुवार को 61 हजार रुपये ठगी का मामला नगर थाना में दर्ज कराया गया. इस बार ठगों ने ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक युवक जगरनाथ पांडेय को अपना शिकार बनाया है. उचक्कों ने उसके एक्सीसी बैंक के खाते से 61 हजार रुपये की निकासी कर ली है.

जब उसके मोबाइल पर खाते से पैसा कटने का मैसेज आया तो वह बैंक पहुंचा. बैंक अधिकारियों से पूछा तो अधिकारियों ने टाल मटोल किया. इसके बाद जब अधिकारियों से बात नहीं बनी तो लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. नगर थानाध्यक्ष दयानंद प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि साइबर अपराधियों के लिए एक्सीसी बैंक सेफ जोन बना हुआ है. एक महीनों के अंदर करीब तीन दर्जन मामले नगर थाना में दर्ज कराये गये हैं, जिसमें करीब दो दर्जन मामले एक्सीसी बैंक से जुड़े हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन