खनन विभाग ने बालू लदे तीन ट्रकों को किया जब्त

Updated at : 04 Jan 2018 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
खनन विभाग ने बालू लदे तीन ट्रकों को किया जब्त

चौसा : खनन विभाग द्वारा क्षेत्र में बालू लदे ट्रकों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान बिहार का बालू यूपी ले जा रहे तीन ट्रकों को चौसा बॉर्डर पर जब्त कर लिया गया तथा नयी बालू नीति के तहत जब्त ट्रकों के तीनों चालकों को जेल भेज दिया गया. मुफस्सिल थाने के प्रभारी […]

विज्ञापन

चौसा : खनन विभाग द्वारा क्षेत्र में बालू लदे ट्रकों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान बिहार का बालू यूपी ले जा रहे तीन ट्रकों को चौसा बॉर्डर पर जब्त कर लिया गया तथा नयी बालू नीति के तहत जब्त ट्रकों के तीनों चालकों को जेल भेज दिया गया.

मुफस्सिल थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि जिला खनन निरीक्षक संजय कुमार द्वारा चौसा यादव मोड़ पर बुधवार की सुबह अवैध ढंग से बिहार से यूपी ले जा रहे बालू लदे ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें जांच के दौरान ओवरलोड व चालान फेल होने के बाद भी बालू लोड कर यूपी जानेवाले तीन ट्रकों को जब्त कर थाने लाया गया,
जहां पर नयी बालू नीति के तहत एफआईआर दर्ज करने के बाद ट्रकों के चालकों को जेल भेज दिया गया. खनन विभाग की उक्त कार्रवाई से इंट्री माफियाओं में हड़कंप मचा रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन