ePaper

बक्सर : एनएच-84 पर वाहनों की सीधी टक्कर में SBI के चार कर्मी घायल

Updated at : 07 Dec 2017 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर : एनएच-84 पर वाहनों की सीधी टक्कर में SBI के चार कर्मी घायल

बक्सर : एनएच-84 पर वाहनों की जोरदार टक्कर में स्टेट बैंक के चार कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार की देर रात की बतायी जा रही है. सड़क हादसे के बाद दोनों ओर लंबा जाम लग गया. जानकारी के मुताबिक, जिले के एनएच-84 पर बुधवार की देर रात करीब 11 बजे बोलेरो […]

विज्ञापन

बक्सर : एनएच-84 पर वाहनों की जोरदार टक्कर में स्टेट बैंक के चार कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार की देर रात की बतायी जा रही है. सड़क हादसे के बाद दोनों ओर लंबा जाम लग गया. जानकारी के मुताबिक, जिले के एनएच-84 पर बुधवार की देर रात करीब 11 बजे बोलेरो पर सवार होकर जा रहे थे. इसी बीच सामने से आ रही टैंक लॉरी से बोलेरो की एनएच-84 पर सीधी टक्कर हो गयी.

वाहनों के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गये. इससे बोलेरो पर सवार स्टेट बैंक के प्रबंधक समेत चार कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. एनएच-84 पर घटना के बाददोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. रात होने के कारण पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी.सभी घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल में भरती कराया. घायलों में बरहपुर थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक के प्रबंधक शंभूनाथ सिंह, अकाउंटेंट सुरेंद्र प्रसाद, फील्ड ऑफिसर विनय कुमार और वाहन चालक विजय कुमार शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन