कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने योजना का लिया जायजा

Updated at : 31 Oct 2017 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने योजना का लिया जायजा

बक्सर : कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह और आत्मा निदेशक देवानंद राम के साथ कृषि कार्यों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान जिले में चल रही योजनाओं का हाल जाना.इसके साथ ही कई आवश्यक निर्देश भी दिये. डीएओ द्वारा बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक ई […]

विज्ञापन

बक्सर : कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह और आत्मा निदेशक देवानंद राम के साथ कृषि कार्यों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान जिले में चल रही योजनाओं का हाल जाना.इसके साथ ही कई आवश्यक निर्देश भी दिये. डीएओ द्वारा बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक ई किसान भवन की स्थापना होनी है.जिनमें केवल छह ई किसान भवन ही कार्यरत हैं. जबकि चक्की और नावानगर में स्थानांतरित नहीं होने की स्थिति में राज्य स्तर से निर्देश जारी होने की बात कही.

प्रभारी डीएम ने सभी अधिकारियों को ससमय कार्य पूरा करने का दिया टास्क : जिला स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक प्रभारी डीएम सह उप विकास आयुक्त मोबिन अली अंसारी की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई. बैठक में जिले में चल रहे विकास योजनाओं की जानकारी ली गयी. जिलाधिकारी ने सात निश्चय के तहत बक्सर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी से पूछा कि अब तक कितने घरों में नल का जल लग गया है. जिसका जवाब देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि 2611 घरों में नल का जल लगा दिया गया है. जबकि 3739 घरों में लगाये जानेवाले नल का जल कार्य प्रगति पर है.
पिछली बैठक में सभी अधिकारियों को कार्य ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया था.जिसकी समीक्षा की गयी.समीक्षा के दौरान कई अधिकारियों के कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं हुआ था. जिस पर उन्हें फटकार लगायी गयी. डुमरांव नगर पर्षद के सभी वार्डों में सड़क एवं गली का कार्य पूर्ण हो गया है. डीएम ने पूछा कि अब तक कितने घरों में शौचालय बनाये गये हैं. जिसके जवाब में बताया गया कि लक्ष्य के मुताबिक 1493 घरों में शौचालय बना दिये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन