अगलगी में दो मवेशी झुलसे, एक की मौत

Updated at : 24 Aug 2017 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में दो मवेशी झुलसे, एक की मौत

इटाढ़ी : प्रखंड की इंदौरा पंचायत के रायपुरा गांव में बुधवार को गोशाला में आग लग गयी. इससे ललन चौधरी की एक भैंस जल कर मर गयी तथा दूसरी पूरी तरह झुलस गयी. मिली जानकारी के अनुसार, रायपुरा निवासी ललन चौधरी के गोशाला में बुधवार की अहले सुबह अचानक आग लग गयी. आग की लपटें […]

विज्ञापन

इटाढ़ी : प्रखंड की इंदौरा पंचायत के रायपुरा गांव में बुधवार को गोशाला में आग लग गयी. इससे ललन चौधरी की एक भैंस जल कर मर गयी तथा दूसरी पूरी तरह झुलस गयी.

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुरा निवासी ललन चौधरी के गोशाला में बुधवार की अहले सुबह अचानक आग लग गयी. आग की लपटें देखकर आसपास के लोग चिल्लाने लगे. ग्रामीणों ने जुट कर किसी तरह से आग पर काबू पाया. लोगों ने इसकी सूचना पशुपालन पदाधिकारी डॉ टीपी नारायण को दी है. लोगों ने बताया कि आग किसी शरारती तत्व ने लगायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन