बक्सर डीएम ने गाजियाबाद में ट्रेन के आगे कूद दे दी जान
Updated at : 11 Aug 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर/नयी दिल्ली : बक्सर के डीएम मुकेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को दिल्ली में आत्महत्या कर ली. उनका शव गाजियाबाद से एक किलोमीटर दूर कोटगांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. अब तक की जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को उन्होंने अपने फोन से अपने एक […]
विज्ञापन
बक्सर/नयी दिल्ली : बक्सर के डीएम मुकेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को दिल्ली में आत्महत्या कर ली. उनका शव गाजियाबाद से एक किलोमीटर दूर कोटगांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
अब तक की जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को उन्होंने अपने फोन से अपने एक परिचित को व्हाट्सएप मैसेज भेजा, जिसमें लिखा कि पश्चिमी दिल्ली स्थित जनकपुरी मोहल्ले में होटल पिकादिल्ली के निकट एक मॉल के दसवें तल्ले से छलांग लगाकर आत्महत्या कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस व्यक्ति को
बक्सर डीएम ने…
उन्होंने मैसेज भेजा था, उन्होंने दिल्ली पुलिस को तुरंत सूचना दी. जब तक दिल्ली पुलिस उस होटल तक पहुंचती, मुकेश वहां से निकल चुके थे. बाद में देर रात उनका शव गाजियाबाद स्टेशन के नजदीक मेरठ वाले रेलवे ट्रैक के किनारे मिला. आशंका है कि उन्होंने ट्रेन से कट कर जान दे दी. उनकी जेब से पर्स और एक सुसाइड नोट भी मिला है. घटना की सूचना मिलते ही गाजियाबाद पुलिस के वरीय अधिकारी स्टेशन पहुंचे. जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया है. शव को फिलहाल गाजियाबाद स्टेशन पर रखा गया है. परिजनों के आने की प्रतीक्षा की जा रही है. शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा. बिहार के डीजीपी पीके ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी बात यूपी पुलिस से हुई है.
पहली बार बने थे डीएम
मालूम हो कि 2012 बैच के आइएएस अधिकारी मुकेश पांडेय को 31 जुलाई को बक्सर का डीएम बनाया गया था. उन्होंने तीन अगस्त को योगदान दिया था. बतौर जिलाधिकारी यह उनकी पहली पोस्टिंग थी. इसके पहले वे बेगूसराय के बलिया अनुमंडल में एसडीएम व कटिहार में डीडीसी के पद पर सेवा दे चुके थे. मुकेश मूलतः गुवाहाटी के रहने वाले थे. 2012 में यूपीएससी में 14 वां रैंक लाने वाले मुकेश पांडेय तेज तर्रार अफसर थे. उन्हें वर्ष 2015 में संयुक्त सचिव रैंक में प्रोमोशन मिला था.
मैसेज भेजा- जीवन से निराश हूं
मुकेश ने अपने परिचित को भेजे मैसेज में लिखा है कि मैं जीवन से निराश हूं और मानवता से विश्वास उठ गया है. मेरा सुसाइड नोट दिल्ली के होटल लीला पैलेस में रूम नंबर 742 में एक बैग में रखा है. मैं आप सबसे प्यार करता हूं. कृपया मुझे माफ कर दें. मालूम हो कि मुकेश बक्सर के डीडीसी को चार्ज सौंप यह कह कर निकले थे कि पटना जा रहे हैं. माना जा रहा है कि उन्होंने पटना से फ्लाइट ली थी और दिल्ली में होटल लीला पैलेस में ठहरे थे. इस कमरे की बुकिंग तीन दिन पहले उन्होंने करायी थी. सरोजनी नगर पुलिस होटल के उस कमरे की जांच में जुटी है, जहां वह ठहरे थे.
कटिहार में थे डीडीसी : मूल रूप से गुवाहाटी के रहने वाले 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुकेश पांडे कटिहार में करीब 2 वर्ष से अधिक समय तक उप विकास आयुक्त के पद पर रहे थे. एक सप्ताह पूर्व ही कटिहार में एक समारोह आयोजित कर उप विकास आयुक्त रहे श्री पांडे को भावभीनी विदाई दी गई थी. विदाई समारोह में उनकी पत्नी भी शरीक हुई थीं. मुकेश को काफी सौम्य एवं कुशल व्यवहार के धनी अफसर माना जाता था.
दिल्ली के होटल में ठहरे थे, रेलवे ट्रैक
से बरामद हुआ शव
कटिहार में रहे थे डीडीसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




