पांच करोड़ पानी में बहे, अब मिट्टी भरकर हो रही लीपापोती

बक्सर : सदर प्रखंड के मझरियां व उमरपुर में हुए कटावरोधी कार्यों की कलई खुलने के बाद प्रशासन लीपापोती में जुट गया है. प्रभात खबर में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आ गये. इसके बाद कटावरोधी कार्यों के धंसने की जगह पर विभाग ने अभियंताओं की देखरेख में मजदूरों […]
बक्सर : सदर प्रखंड के मझरियां व उमरपुर में हुए कटावरोधी कार्यों की कलई खुलने के बाद प्रशासन लीपापोती में जुट गया है. प्रभात खबर में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आ गये. इसके बाद कटावरोधी कार्यों के धंसने की जगह पर विभाग ने अभियंताओं की देखरेख में मजदूरों से मिट्टी भरवाकर अपनी नाकामी छिपाने में जुट गया है. सीमेंटवाले प्लास्टिक की खाली बोरी में मिट्टी भरकर कटाव से बचाव के उपाय किये जा रहे हैं.
बतादें कि पांच करोड़ 66 लाख की लागत से हुए कटावरोधी कार्य में लगायी गयी बोरियां गंगा के बढ़े जल स्तर के बाद धंस गयी थीं. एक महीने भी कार्य पूरा हुए नहीं बीते, लेकिन कटावरोधी कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी व मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराने से कटाव शुरू हो गया है. जबकि अभी बाढ़ आने में करीब एक माह का समय शेष है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




