बैंक परिसर में भिड़े दो लोग, मची अफरातफरी

Updated at : 08 Aug 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक परिसर में भिड़े दो लोग, मची अफरातफरी

मौके पर पहुंची पुलिस, कहा, दोनों पर होगी कार्रवाई चौगाईं : मुरार थाना क्षेत्र के मध्य बिहार ग्रामीण बैंक परिसर में उस वक्त अफरातफरी मच गयी, जब दो लोग आपस में भिड़ गये. एक पक्ष के लोगों ने जम कर दूसरे पक्ष के युवक को लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस घटना के […]

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस, कहा, दोनों पर होगी कार्रवाई

चौगाईं : मुरार थाना क्षेत्र के मध्य बिहार ग्रामीण बैंक परिसर में उस वक्त अफरातफरी मच गयी, जब दो लोग आपस में भिड़ गये. एक पक्ष के लोगों ने जम कर दूसरे पक्ष के युवक को लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया. इस घटना के बाद काफी देर तक बैंक में अफरातफरी का माहौल बना रहा. बैंक मैनेजर द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गयी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इसके पहले ही दोनों फरार हो गये. जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय भरौली के प्राचार्य सुनील यादव एवं उनका भतीजा मनोज यादव बैंक में किसी काम से गये हुए थे. इसी दौरान चुन्नू यादव बैंक पहुंचा और अंधाधुंध लाठी बरसाना शुरू कर दिया, जिससे बैंक में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. पुलिस की सूचना के बाद दोनों वहां से फरार हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन