अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Updated at : 07 Aug 2017 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर, भोजपुर तथा डीआइयू ने संयुक्त रूप से दोनों जिलों में चलाया ऑपरेशन सदस्यों के पास से चोरी की बाइक बरामद बक्सर : बक्सर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बक्सर और भोजपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा. पकड़े गये चोरों […]
विज्ञापन
बक्सर, भोजपुर तथा डीआइयू ने संयुक्त रूप से दोनों जिलों में चलाया ऑपरेशन
सदस्यों के पास से चोरी की बाइक बरामद
बक्सर : बक्सर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बक्सर और भोजपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा. पकड़े गये चोरों के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है. गिरोह के दो सदस्य ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किये गये, तो दो सदस्य भोजपुर से पकड़े गये.पकड़े गये सदस्यों में भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर गांव निवासी उमेश मिश्रा के पुत्र गोपाल मिश्रा तथा करनामेपुर के लक्ष्मण मिश्रा के पुत्र जयकांत मिश्रा शामिल हैं. जबकि दो गिरफ्तारी बक्सर के अलग-अलग जगहों से हुई है. पूछताछ के दौरान आरोपितों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
एसपी ने बाइक चोरी की घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन किया था. शनिवार को जैसे ही पुलिस को पता चला कि गोपाल मिश्रा चोरी की बाइक लेकर शाहपुर के आगे जा रहा है. छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान उसने अपने एक साथी जयकांत मिश्रा का नाम बताया, जिसके बाद ब्रह्मपुर के एसआइ विनय कुमार पासवान ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
अब तक दर्जन भर बाइक चोरी की घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम : पूछताछ के दौरान जयकांत और गोपाल ने बताया कि अब तक दर्जन भर से ज्यादा बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिये हैंहाल के दिनों में हुई बाइक चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
जुलाई माह में केवल 21 बाइकों चोरी अलग-अलग जगहों से हुई थी. इधर गिरोह के और सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर भोजपुर में भी छापेमारी की जा रही है. पुलिस बाइक गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना चाहती है.
कम दाम में बेच देते थे चोरी की बाइक : बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर उसे लेकर मिस्त्री के पास पहुंचते थे. जहां बाइक का कुछ पार्ट निकाल कर बदल दिया जाता था. इसके बाद उसे कम दाम में बेच देते थे़
उन पैसों से अय्याशी करते थे. गिरोह का मास्टरमाइंड भीम यादव है, जो चोरी की गाड़ियों का कागज भी बनवा देता था. फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




