चोरी के सामान के साथ पकड़े गये दो चोर

Updated at : 07 Aug 2017 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी के सामान के साथ पकड़े गये दो चोर

काला कपड़ा पहन चोरी की घटना को देते थे अंजाम भिखारी यादव पहले भी चोरी की घटना में गया था जेल बक्सर : ब्रह्मपुर पुलिस ने पुरवां गांव में छापेमारी कर चोरी के सामान के साथ दो चोरों को धर दबोचा. पकड़े गये चोरों में पुरवां गांव निवासी भिखारी यादव तथा शिवकुमार यादव शामिल हैं. […]

विज्ञापन
काला कपड़ा पहन चोरी की घटना को देते थे अंजाम
भिखारी यादव पहले भी चोरी की घटना में गया था जेल
बक्सर : ब्रह्मपुर पुलिस ने पुरवां गांव में छापेमारी कर चोरी के सामान के साथ दो चोरों को धर दबोचा. पकड़े गये चोरों में पुरवां गांव निवासी भिखारी यादव तथा शिवकुमार यादव शामिल हैं. पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पूर्व में भी भिखारी यादव चोरी की घटना में जेल जा चुका है. विदित हो कि चार अगस्त को लालजी साह के घर से लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था.
इसे लेकर लालजी साह द्वारा स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद से ही घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई थी. थानाध्यक्ष डीएन सिंह को जैसे ही पता चला कि चोरी का सामान भिखारी यादव के घर में रखा हुआ है. डीएन सिंह ने टीम गठित कर छापेमारी की, जहां से चोरी के सामान के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया. गृहस्वामी ने भी दोनों को पहचान लिया है.
काला कपड़ा पहन चोरी की घटना को देते थे अंजाम : पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि काला कपड़ा पहनकर चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे, ताकि हो हंगामा होने पर भी अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों आसानी से निकल सकें. पुलिस ने काला कपड़ा भी बरामद कर लिया है
थानाध्यक्ष डीएन सिंह ने बताया कि भिखारी यादव का आपराधिक इतिहास रहा है और पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है. हाल में जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन