चोटी कांड : दिन के उजाले में अपनों के बीच कटी छात्रा की चोटी, दुपट्टा बांध रात गुजारी किशोरियां

Updated at : 06 Aug 2017 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
चोटी कांड : दिन के उजाले में अपनों के बीच कटी छात्रा की चोटी, दुपट्टा बांध रात गुजारी किशोरियां

डुमरांव: देश के कई हिस्सों में महिलाओं व किशोरियाें के बाल (चोटी) कटने की घटनाओं की खबरें आ रही थी. इसी बीच शनिवार को डुमरांव के दक्षिण टोला मुहल्ले में हुई रहस्मयी घटना ने मुहल्ले के लोगों में खौफ भर दिया. बताया जाता है कि इस मुहल्ले के निवासी प्रेमचंद रारय की 13 वर्षीय बंटी […]

विज्ञापन

डुमरांव: देश के कई हिस्सों में महिलाओं व किशोरियाें के बाल (चोटी) कटने की घटनाओं की खबरें आ रही थी. इसी बीच शनिवार को डुमरांव के दक्षिण टोला मुहल्ले में हुई रहस्मयी घटना ने मुहल्ले के लोगों में खौफ भर दिया. बताया जाता है कि इस मुहल्ले के निवासी प्रेमचंद रारय की 13 वर्षीय बंटी सिमरन की चोटी कट गयी. सिमरन आठवीं की छात्रा है, महारानी उषारानी बालिका स्कूल से घर करीब 2ः30 बजे वापस लौटी और घर के कमरें में अपने मां व भाई के साथ सोयी थी. इसी दौरान दिन के उजाले में ही छात्रा की चोटी कटने की बात आग की तरह मुहल्ले में फैल गयी.

https://youtu.be/TkB-U6LGJ2E

इस घटना के बाद स्वाभाविक रूप से दहशत का महौल बन गया. लोगों के बीच में अफवाहों का बाजार गर्म है. छात्रा की चोटी कटने की रहस्मयी घटना के पीछे असल कहानी क्या है, अभी तक इसकी पता नहीं लग पायी है. छात्रा सहित परिजनों ने दावा किया कि अपनों के बीच बंद कमरें में सोयी सिमरन की चोटी अचानक कैसे कट गयी. यह मामला परिजनों के जेहन में सोचने पर मजबुर कर दिया.

दुपट्टा बांध रात गुजारी किशोरियां
चोटी काटने के खौफ से मुहल्ले के लोगों की मुश्किले बढ़ गयी है. अंजाने साये की इस डर ने किशोरियों की नींद उड़ा दी. पूरी रात महिलाओं व किशोरियों ने अपने सिर पर दुपट्टा बांध रात गुजारी. अफवाहों की चपेट में आये कई अन्य मुहल्लों के लोग भी देर रात तक जागते रहे. चोरी करने की वारदात से लोग सहमें है. लोगों की मानें तो देखा गया कि बच्ची के बाल कटे है. लेकिन बच्ची के बाल कैसे कटी, इस बारे में पक्के तौर पर कोई बात नहीं कहीं जा सकती.

अफवाहों से दूर रहने की अपील
गलत अफवाहों से समाज पर विपरित असर पड़ता है. पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रहीं है. सार्वजनिक जीवन को अशांत करने वाले लोगों को हर हाल में बख्शा नहीं जायेगा. ऐसे अफवाहों को फैलने से रोकने की अपील की. (डीएसपी, कमलापति सिंह)

ये भी पढ़ें…महिलाओं की चोटी कटने से बिहार के इन गांवों में दहशत, समस्तीपुर में कटे बाल को झपटने में बेहोश हुई पीड़िता

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन