अपराधियों ने पूर्व सरपंच के बोलेरो और ट्रैक्टर फूंके

Updated at : 06 Aug 2017 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने पूर्व सरपंच के बोलेरो और ट्रैक्टर फूंके

बक्सर/चौगाईं : मुरार थाना क्षेत्र के फफदर गांव में शुक्रवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व सरपंच सुभाष सिंह के ट्रैक्टर और बोलेरो में आग लगा दी. सूचना मिलते ही डुमरांव डीएसपी कमलापति सिंह ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. इस मामले में पूर्व सरपंच के बयान पर कुख्यात अभय सिंह समेत […]

विज्ञापन

बक्सर/चौगाईं : मुरार थाना क्षेत्र के फफदर गांव में शुक्रवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व सरपंच सुभाष सिंह के ट्रैक्टर और बोलेरो में आग लगा दी. सूचना मिलते ही डुमरांव डीएसपी कमलापति सिंह ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. इस मामले में पूर्व सरपंच के बयान पर कुख्यात अभय सिंह समेत तीन लोगों पर एफआइआर दर्ज की गयी है. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात कुख्यात अभय सिंह ने हथियार से लैस होकर अपने गैंग के साथ पूर्व सरपंच सुभाष सिंह के गैरेज पर धावा बोल दिया और ट्रैक्टर और बोलेरो में आग लगा दी.

इससे दोनों वाहन जल गये. ट्रैक्टर पर खाद लदी हुई थी. ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया. घटना के बाद काफी देर तक गांव में अफरातफरी का माहौल कायम रहा. डीएसपी ने बताया कि

अपराधियों ने पूर्व सरपंच के…
इस मामले में अभय के साथ-साथ पिंटू सिंह और सोनू सिंह पर भी एफआइआर दर्ज करायी गयी है. अभय पर स्थानीय थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. 10 दिन पहले ही वह जमानत पर रिहा होकर जेल से बाहर आया था. ग्रामीणों से पता चला कि जेल से छूटने के बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से अभय गांव में हथियार लेकर घूमता था. नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन