बच्चों में ज्ञान की ज्योति जला रही है बक्सर जिले की एक संस्था

Updated at : 01 Aug 2017 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों में ज्ञान की ज्योति जला रही है बक्सर जिले की एक संस्था

डुमरांव. बक्सरजिले के डुमरांव अनुमंडल के चौंगाईप्रखंड में एक संस्था और कुछ लोगों के प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता और उनमेंहुनर भरने काउम्दाप्रयास किया जा रहा है. इस प्रयास को कुछ उत्साही युवाओं द्वारा गठित ज्ञान पुष्प संस्था द्वारा अंजाम दिया जा रहा है. संस्थाके उपाध्यक्ष बृजमोहन ने बताया कि बच्चों में […]

विज्ञापन

डुमरांव. बक्सरजिले के डुमरांव अनुमंडल के चौंगाईप्रखंड में एक संस्था और कुछ लोगों के प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता और उनमेंहुनर भरने काउम्दाप्रयास किया जा रहा है. इस प्रयास को कुछ उत्साही युवाओं द्वारा गठित ज्ञान पुष्प संस्था द्वारा अंजाम दिया जा रहा है. संस्थाके उपाध्यक्ष बृजमोहन ने बताया कि बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए हमलोगों ने गांव-गांव में जाकर लाचार व गरीब बच्चों के अभिभावकों के बीच जाकर उन्हें पढ़ाई के प्रति जागरूक करने की कोशिश की, जो आज भी जारी है. इसकेतहत हर अभिभावक को अपने बच्चे के पास एक घंटा बैठ कर उसे पढ़ाई करने को लेकर जागरूक करने की बातें बतायी जाती हैं.

संस्था द्वारा एक सूत्री कार्यक्रमकेतहत पिछले 3 सालों से बच्चों को पढ़ाई के तरफ जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. उसके लिए संस्था हर साल अप्रैल माह में वर्ग 6 से 10 तक के बच्चों को सिलेबस मुहैया कराती है और अप्रैल माह के अंतिम रविवार से उनके किताब से 65 प्रश्न का सेट बनाकर परीक्षा कराती है. संस्था हर वर्ग के 10 बच्चों को पुरस्कृत भी करती है. जो हर माह के अंतिम रविवार को आयोजित होता है, जिसमें करीब कुल वर्ग मिलाकर एक हजार से 12 सौ के बीच छात्र-छात्रा भाग लेती हैं.

संस्था द्वारा ली जा रही परीक्षा बिल्कुल नि:शुल्क होती है, जिसमें बच्चों से किसी प्रकार का फीस नहीं लिया जाता, यह परीक्षा 30 जुलाई तक चौंगाई प्रखंड में चल रही थी, इसके बाद से नवानगर प्रखंड के गोविंदपुर गांव में जुलाई माह के अंतिम रविवार से शुरू किया गया है. इस नेक कार्य में क्षेत्र के नौकरी करने वाले युवा अपने वेतन से कुछ राशि इस संस्था के एकाउंट में डाल देते है. वही संस्थान का प्रयास है कि गांव-गांव मे शिक्षा का अलख जगे ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन