सरकारी जमीनों पर कब्जे के खिलाफ सड़क पर उतरे आंदोलन के कार्यकर्ता
Updated at : 31 Jul 2017 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

गोलंबर के समीप जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के फूंके पुतले बक्सर : सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रभात खबर के अभियान को ‘आंदोलन’ का साथ मिला है. सरकारी जमीनों पर लगातार किये जा रहे अतिक्रमण पर प्रशासन के कार्रवाई नहीं करने के मुद्दे पर आंदोलन ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का रविवार […]
विज्ञापन
गोलंबर के समीप जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के फूंके पुतले
बक्सर : सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रभात खबर के अभियान को ‘आंदोलन’ का साथ मिला है. सरकारी जमीनों पर लगातार किये जा रहे अतिक्रमण पर प्रशासन के कार्रवाई नहीं करने के मुद्दे पर आंदोलन ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का रविवार को पुतला फूंका. आंदोलन संगठन के बैनर तले छात्र नौजवानों ने गोलंबर पर डीएम, एसडीओ, सीओ, सांसद व विधायक के पुतले फूंके. मौके पर पुतला दहन के बाद आमसभा का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गिट्टू तिवारी ने कहा कि सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण का धंधा विगत कई वर्षों से चल रहा है, जिसमें जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की सह पर बाहुबलियों की मिलीभगत से धंधा चलाया जा रहा है. शहर की सुंदरता में चार चांद लगानेवाले जीवनदायी तालाबों व सरोवरों को बेचा जा रहा है. घर व मंदिर बनाकर अवैध तरीके से उनपर कब्जा जमाया जा रहा है. अगर यह काला खेल नहीं रोका गया, तो आंदोलन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे.
आज जिलाधिकारी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल : सभा को संदीप ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले के जनप्रतिनिधि बक्सर की गरिमा को गिरवी रखने का काम कर रहे हैं. जिले की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत को भी इससे खतरा बढ़ गया है. यदि इसपर कार्रवाई नहीं की गयी, तो जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जिले से बाहर निकाला जायेगा. अजय मिश्रा ने कहा कि इस संबंध में डीएम से एक प्रतिनिधिमंडल मिल कर कार्रवाई की मांग करेगा. मौके पर पवन उपाध्याय, मिठ्ठू मिश्रा, सुनील यादव, अखिलेश सिंह, विक्की चौधरी, विकास राय, रंजन सिंह, निरंजन यादव, विवेक तिवारी, धीरज ठाकुर व अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




