समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिलना चाहिए न्याय

शेखपुरा : समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने की जिम्मेवारी हम सभी की है. यह बातें शनिवार को जिला जज आलोक कुमार पांडेय ने कही. पांडेय सदर प्रखं परिसर में विधिक सेवा क्लिनिक का उद्घाटन कर रहे थे. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा इस क्लिनिक की शुरूआत की गयी. जिले के […]
शेखपुरा : समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने की जिम्मेवारी हम सभी की है. यह बातें शनिवार को जिला जज आलोक कुमार पांडेय ने कही. पांडेय सदर प्रखं परिसर में विधिक सेवा क्लिनिक का उद्घाटन कर रहे थे. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा इस क्लिनिक की शुरूआत की गयी. जिले के अन्य प्रखंड मुख्यालयों में भी इसी तरह का क्लिनिक खोला जायेगा.
इस उद्घाटन के अवसर पर डीडीसी निरंजन कुमार झा, एसीजीएम विवेकानंद, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के स्थायी सचिव राजीव रंजन सिंह, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, संयुक्त सचिव चंद्रमौलेश्वर प्रसाद यादव, बीडीओ सुनील कुमार चांद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. क्लिनिक के खुल जाने से लोग स्वेच्छापूर्वक यहां से हर संभव मदद ले सकते हैं. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव रंजन सिंह ने बताया कि इस लीगल क्लिनिक पर विधिक स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे,
जो गरीब व असहाय को मदद पहुंचायेंगे. जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में खोले जाने वाले इस तरह के केंद्रों पर दक्ष अधिवक्ता भी लोगों की सेवा में तत्पर रहेंगे. इसके पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मंडल कारा, सदर अस्पताल जैसे स्थानों पर लीगल क्लिनिक खोल रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




