गुरु जी गटक गये एक लाख 77 हजार रुपये

Updated at : 13 Jul 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
गुरु जी गटक गये एक लाख 77 हजार रुपये

नावानगर : बक्सर के शिक्षा विभाग में बड़ा झोल है. यहां के शिक्षा विभाग का हाल कहने लायक नहीं है. कहीं गुरु जी एमडीएम का पैसा गटक जाते हैं तो कहीं बिना पोशाक राशि, छात्रवृत्ति की राशि बांटे ही पैसे निकाल लिये जाते हैं. ताजा मामला नावानगर प्रखंड के मध्य विद्यालय डिहूपुर से जुड़ा हुआ […]

विज्ञापन

नावानगर : बक्सर के शिक्षा विभाग में बड़ा झोल है. यहां के शिक्षा विभाग का हाल कहने लायक नहीं है. कहीं गुरु जी एमडीएम का पैसा गटक जाते हैं तो कहीं बिना पोशाक राशि, छात्रवृत्ति की राशि बांटे ही पैसे निकाल लिये जाते हैं. ताजा मामला नावानगर प्रखंड के मध्य विद्यालय डिहूपुर से जुड़ा हुआ है. प्राचार्या पुष्पा मिश्रा ने छात्रों को बिना राशि बांटे हुए पैसे की निकासी कर सरकारी राशि का गबन कर लिया. इसका खुलासा सीओ की जांच में हुआ. जांच में विद्यालय में छात्रवृत्ति की राशि नहीं वितरित की गयी और पैसा निकाल लिया गया. सीओ ने बीइओ से प्रधानाध्यापिका पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.

मध्य विद्यालय डिहूपुर के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अंचलाधिकारी और बीइओ से की थी. जिसके बाद सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच की. जब एक-एक कर फाइलों को खंगाला तो पता चला कि 2013-14 में छात्रवृत्ति की राशि एक लाख पांच हजार रुपये निकाल लिये गये हैं. ग्रामीणों द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव समेत 54 ग्रामीणों के हस्ताक्षर से दिये आवेदन में ग्रामीणों ने कहा था कि वित्तीय वर्ष 12-13 के अतिपिछड़ा वर्ग के बालक का छात्रवृत्ति वितरण के लिए आये एक लाख 12 हजार में से 28 अक्तूबर 16 को 1 लाख पांच हजार की निकास कर ली गयी है इसका भुगतान नहीं हो पाया है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन