किसानों ने कहा, धान के लिए वरदान है यह बारिश

Updated at : 11 Jul 2017 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों ने कहा, धान के लिए वरदान है यह बारिश

डुमरांव : इलाके में रविवार की बारिश के बीच जहां किसानों के चेहरे खिल उठे. वहीं, बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने अपने धान की अच्छी फसल तैयार करने के लिए खेतों को संवारने के साथ बुआई करने में जुट गये हैं. किसान शंभू सिंह, बालेश्वर, नंदजी, महेंद्र यादव आदि ने बताया कि कई […]

विज्ञापन

डुमरांव : इलाके में रविवार की बारिश के बीच जहां किसानों के चेहरे खिल उठे. वहीं, बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने अपने धान की अच्छी फसल तैयार करने के लिए खेतों को संवारने के साथ बुआई करने में जुट गये हैं. किसान शंभू सिंह, बालेश्वर, नंदजी, महेंद्र यादव आदि ने बताया कि कई दिनों से इस बारिश का इतिजार हम सभी कर रहे थे.

यह बारिश किसानों की खेती के लिए वरदान साबित हो रही है. किसानों ने बताया कि रविवार सुबह से शुरू होकर सोमवार को दिन भर रुक-रुक कर हो रही इस झमाझम बारिश से किसान खुशी से खिल उठे हैं. इस तरह की बारिश का इंतजार किसानों को अगले दो महीनों से था. पर मौसम ने इस वक्त पर साथ नहीं दिया, जिसके चलते किसानों को अपने खेतों में हल चलाने व बीज डालने के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. फिर भी किसानों ने अपने हौसले को मजबूत बनाये रखा.

इस दौरान ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के किसानों ने पंपसेट के सहारे पानी की व्यवस्था कर किसी तरह अपने धान के बिचड़ों को बचाये रखा. जबकि दो दिनों से लगातार हो रही इस झमाझम बारिश ने किसानों के दिल के अंदर अच्छी फसल तैयार होने की उम्मीद जगा दी है. इलाके के कोरानसराय, केसठ, नावानगर, चौगाई आदि क्षेत्र के किसान रोहिणी नक्षत्र में डाले गये बीज को तैयार होने के बाद इस बारिश से खुशी जताते हुए बुआई करने में जुट गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन