सौ टेट्रा पैक शराब बरामद दो धराये, घर किया सील
Updated at : 25 Jun 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

छापेमारी करने गयी पुलिस को झेलना पड़ा आक्रोश पुलिस से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया डुमरांव/बक्सर : शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन होने के बाद भी इलाके में शराब की बिक्री बेखौफ जारी है. डुमरांव व नया भोजपुर में छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकानों से 100 पीस फ्रूटी पैक शराब बरामद करने […]
विज्ञापन
छापेमारी करने गयी पुलिस को झेलना पड़ा आक्रोश
पुलिस से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया
डुमरांव/बक्सर : शराबबंदी कानून के सख्ती से पालन होने के बाद भी इलाके में शराब की बिक्री बेखौफ जारी है. डुमरांव व नया भोजपुर में छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकानों से 100 पीस फ्रूटी पैक शराब बरामद करने में सफलता पायी है. इस दौरान दो कारोबारी मौके से गिरफ्तार किये गये हैं. घटना को लेकर बताया जाता है कि स्थानीय थाना के मतहिया नीम मुहल्ले में पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर 40 फ्रूटी पैक शराब को बरामद किया. पुलिस टीम जब घर की तलाशी ले रही थी उस दौरान घर के परिजनों ने काफी विरोध जताया. पुलिस परिजनों के आक्रोश झेलते हुए सभी कमरों की तलाशी ली. तलाशी के दौरान बोरा में छिपाकर रखा गया 40 पीस शराब बरामद हुई.
पुलिस की टीम ने मौके से कारोबारी कमलेश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दूसरी घटना नया भोजपुर ओपी की बतायी जाती है. जहां पुलिस ने थाना क्षेत्र के पूरब टोला मुहल्ले में छापेमारी कर एक मकान में छिपाकर रखे गये 60 पीस फ्रूटी पैक शराब को बरामद किया. पुलिस ने मौके से दिलीप साह नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि नये कानून के तहत घर की जांच पड़ताल कर सीज करने की अनुशंसा की जायेगी. उन्होंने कहा कि आगे भी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




